लाइव न्यूज़ :

CBI करेगी सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह और प्र‍ियंका से पूछताछ, एक्टर के जीजा से भी पूछे जाएंगे कई अहम सवाल

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 13:09 IST

सीबीआई ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री चक्रवर्ती से पूछताछ की। इससे पहले जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी। रविवार को अब सीबीआई सुशांत के परिवार के सदस्यों से बात कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया का कहना था कि सुशांत के साथ अंतिम के दिनों में उनकी बहन मीतू सिंह थीं।सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को सात घंटे पूछताछ की।सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी और सैमुएल मिरांडा से भी पूछताछ जारी रख सकती है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब सीबीआई की टीम एक्टर के परिवार वालों का बयान दर्ज करेगी। सीबीआई की टीम सुशांत की बहन मीतू सिंह और प्रियंका सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं प्रियंका के पति सिद्धार्थ से भी कुछ अहम सवाल किए जाएंगे। रिया और उनकी टीम ने मीतू सिंह का बयान लेने के लिए सीबीआई पर जोर डाला था। 

रिया का कहना था कि सुशांत के साथ अंतिम के दिनों में उनकी बहन मीतू सिंह थीं। लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं हो रही है। जिसके बाद सीबीआई ने एक्टर की बहन को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं  सीबीआई की टीम ने रिया के माता-पिता से पूछताछ नहीं की है। इसके अलावा सीबीआई की टीम सिद्धार्थ पिठानी और सैमुएल मिरांडा से भी पूछताछ जारी रख सकती है। 

रिया चक्रवर्ती से लगातार पूछे जा रहे हैं सवाल

सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने शनिवार को सात घंटे पूछताछ की। सीबीआई ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अभिनेत्री चक्रवर्ती से पूछताछ की। अभिनेता की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम डीआरडीओ के अतिथि गृह में ठहरी हुई है जहां चक्रवर्ती (28) को लेकर एक वाहन दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचा। उनके साथ पुलिस के वाहन भी थे। 

10 घंटे से ज्यादा समय तक हुई थी पूछताछ

सीबीआई की टीम सुशांत के साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव, मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अकाउंटेंट रजत मेवाती से शनिवार सुबह से ही पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक पूछताछ की थी। इसके बाद अभिनेत्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में अपने घर पहुंची थीं क्योंकि वहां बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई