लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'ठाकरे' को लेकर डायरेक्टर अभिजीत फांसे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर केस दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2019 16:02 IST

वादी ने आरोप लगाया है कि बिहार व यूपी के लोगों को पूरी फिल्म में अपमानित किया गया है. वादी ने फिल्म के ट्रेलर के आधार पर यह मुकदमा दायर किया है.

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निर्माता अभिजीत फांसे से लेकर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है. उन पर यह मामला शिवसेना के जनक बाला साहेब केशव ठाकरे पर अधारित आने वाली फिल्म 'ठाकरे' के फिल्म को लेकर किया गया है.

मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने फिल्म ठाकरे के निर्माता अभिजीत फांसे, फिल्म के लेखक-निर्माता और शिवसेना सांसद संजय राउत और अभिनेता नवाजुद्दीन नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उत्तर भारतीय बिहार व यूपी के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है. इस मुकदमे को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. 

वादी ने आरोप लगाया है कि बिहार व यूपी के लोगों को पूरी फिल्म में अपमानित किया गया है. वादी ने फिल्म के ट्रेलर के आधार पर यह मुकदमा दायर किया है. फिल्म से बिहार और यूपी के लोग अपमानित महसूस करेंगे. कोर्ट में दायर मुकदमे की अगली सुनवाई 15 जनवरी मुकर्रर की गई है. 

बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. यह फिल्म बाला साहेब की जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि वह किसी दूसरी फिल्म को इस फिल्म के साथ रिलीज नहीं होने देंगें.

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष