लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: बज़ट भाषण में बोले पीयूष गोयल, उरी फ़िल्म देखकर मजा आया

By मेघना वर्मा | Updated: February 1, 2019 12:18 IST

फिल्म उरी की कहानी 2016 में इंडियन आर्मी की ओर हुए जम्मू-कश्मीर के उरी बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम भी नजर आई हैं।

Open in App

मोदी सरकार इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रही है। अरुण जेटली की गैर मौजूदगी में वित्त मंत्री पीयूष गोयल इस अंतरिम बजट को पेश कर रहे हैं। सिनेमा जगत की बात करते हुए वित्त मंत्री ने विक्की कौशल की फिल्म उरी की जमकर तारीफ की। इंटरटेनमेंट जगत के विकास और सभी तरह के मंनोजरन और सिनेमा पर बोलते हुए सदन में उरी फिल्म का जिक्र भी किया। 

पीयूष गोयल ने की उरी फिल्म की तारीफ

पीयूष गोयल ने अपने बयान में कहा ' मुझे कुछ दिनों पहले उरी फिल्म देखने का सौभाग्य मिला और फिल्म देखकर मुझे बहुत मजा आया।' इसके बाद पूरे सदन में सभी ने ताली बजाकर उनकी इस बात का समर्थन किया। आपको बता दें इसी साल जनवरी में विक्की कौशल की फिल्म उरी बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जिसकी सभी तारीफ कर रहे हैं। 

सर्जिकल स्ट्राइक की है कहानी 

फिल्म उरी की कहानी 2016 में इंडियन आर्मी की ओर हुए जम्मू-कश्मीर के उरी बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी है। फिल्म में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम भी नजर आई हैं। फिल्म के रिलीज होने के बाद उसने लगभग 167 करोड़ की कमाई कर ली है। ना सिर्फ आम जनता बल्कि नेता, राजनेता, अभिनेता और खिलाड़ी सभी इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। विक्की कौशल की एक्टिंग देशभक्ति जगा देने वाली है। 

फिल्म पाइरेसी पर भी बोले पीयूष गोयल

इंडियन सिनेमा में पायरेसी भी धीरे-धीरे इंटरटेनमेंट जगत को खोखला करता जा रहा है। फिल्म रिलीज होने से पहले लीक होना या रिलीज होने के बाद उसका पाइरेटेड वर्जन आने को देखते हुए पीयूष गोयल ने बजट पेश करते हुए बोला की जल्द ही इसको रोकने के लिए भी नियम बनाए जाएंगे। 

टॅग्स :उरी : द सर्जिकल स्ट्राइकबजट 2019पीयूष गोयलविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?