लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: 'बागी 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, नहीं तोड़ पायी ‘पद्मावत’का यह रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 4, 2018 12:02 IST

बागी 2 ने पांचवें दिन अजय देवगन की फिल्म रेड को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त 96 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Open in App

मुंबई, 4 अप्रैल: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की ‘बागी 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई कर रही है। पिछले शुक्रवार रिलीज हुई ये फिल्म 100 करोड़ क्लब शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है। फिल्म ने अभी तक कई तरह के रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।  वहीं पांचवें दिन बागी 2 ने अजय देवगन की फिल्म रेड को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त 96 करोड़ की कमाई कर ली है। 

इसी के साथ यह 2018 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।‘बागी-2’ की ताबड़तोड़ कमाई के आगे ‘पैडमैन’ और ‘रेड’ जैसी फिल्मों कहीं गायब सी लगीं। लेकिन‘पद्मावत’के आगे अभी भी ये फिल्म कहीं ध्वस्त दिख रही है। वह

बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक पद्मावत इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है वहीं, यह साल 2018 की सबसे बड़ी फर्स्ट मंडे ग्रॉसर भी है। फिल्म ‘पद्मावत’ ने अपने रिलीज के पहले सोमवार को 15 करोड़ का कारोबार किया था। इसके दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की ‘बागी-2’ रिलीज के सोमवार को केवल 12.10 करोड़ का कारोबार ही कर पाई है।

आइए देखें क्या है अब तक की लिस्ट

1. पद्मावत: 15 करोड़ रुपये2. बागी-2: 12.10 करोड़ रुपये3. रेड: 6.26 करोड़ रुपये4. पैडमैन: 5.87 करोड़ रुपये5. सोनू के टीटू की स्वीटी: 5.17 करोड़ रुपये6. हिचकी: 2.40 करोड़ रुपये7. परी: 2.14 करोड़ रुपये

बागी 2 ने फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी अच्छा कारोबार करते हुए अब तक कुल 85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ‘बागी 2’ ने पहले सोमवार 12.10 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि शानदार कहा जा सकता है।  फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने रिलीज के शुरू के दो दिन में ही 45 करोड़ रुपये का का धुआंधार बिजनेस किया।

टॅग्स :बागी 2बॉक्सपद्मावतटाइगर श्रॉफबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल