लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: 'बागी 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, 4 दिन में कमाए 85 करोड़ रुपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2018 13:14 IST

बागी 2 फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी अच्छा कारोबार करते हुए अब तक कुल 85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Open in App

मुंबई, 3 अप्रैल: टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की ‘बागी 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कमाई कर रही है। पिछले शुक्रवार रिलीज हुई ये फिल्म 100 करोड़ क्लब शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है।  फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भी अच्छा कारोबार करते हुए अब तक कुल 85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

‘बागी 2’ ने पहले सोमवार 12.10 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि शानदार कहा जा सकता है।  फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने रिलीज के शुरू के दो दिन में ही 45 करोड़ रुपये का का धुआंधार बिजनेस किया।

वहीं, इस फिल्म को रविवार यानी छुट्टी के दिन का फायदा मिला और शनिवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 30% की बढ़त देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की अब तक कमाई को लेकर ट्वीट करके बताया है। उनके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

 ऐसे में अब फिल्म 100 करोड़ में 1 हफ्ते के पहले ही पूरा कर सकती है। अब यह देखना भी खास होगा कि ‘बागी 2’ 150 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रह पाती है या फिर उससे पहले ही फिल्म की कमाई पर ब्रेक लग जाता है।

टॅग्स :बॉक्सबागी 2टाइगर श्रॉफदिशा पटानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल