Video- उर्वशी रौतेला के साथ ये क्या गंदी हरकत कर गए बोनी कपूर, फैंस का फूट रहा है गुस्सा
By मेघना वर्मा | Published: April 1, 2019 06:21 PM2019-04-01T18:21:12+5:302019-04-01T18:21:12+5:30
फिल्म पुरस्कारों में हमेशा रेड कारपेट पर चलने वाले सितारों और उनके अंदाज पर रहती है। अक्सर उनका अंदाज सुर्खियां बटोरता है, और कई बार स्टार्स अपनी ड्रेस और अंदाज की वजह से ट्रॉल भी हो जाते हैं।
बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्मों से दूर ही हैं। वहीं हाल ही में उर्वशी ने एक शादी में शिरकत की थी जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इसी मौके पर फिल्म मेकर बोनी कपूर ने उर्वशी के साथ कुछ ऐसी हरकत कर गए कि फैंस का गुस्सा उफान पर चढ़ गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में उर्वशी और बोनी कपूर एक साथ मीडिया के सामने फोटो पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पोज देने के बाद बोनी कपूर उर्वशी के कमर के नीचे यानी उनके बम पर हाथ मारते हुए दिखाई देते हैं। वायरल इस वीडियो में मजाक में ही सही बात करते-करते बोनी कपूर ऐसी हरकत कर गए जो मीडिया में कैद हो गई।
फूट रहा है लोगों को गुस्सा
बोनी कपूर की इस हरकत को देखकर कई लोगों का गुस्सा ऑन लाइन ही फूट पड़ा है। बोनी कपूर को लोग इस हरकत के लिए काफी भला-बुरा कह रहे हैं। कुछ लोग इसे ऐसे भी जोड़ रहे हैं कि सोचिए मीडिया के सामने ये ऐसा हो रहा है तो बीटाउन में पर्दे के पीछे क्या-क्या होता है।
वहीं फिल्म पुरस्कारों में हमेशा रेड कारपेट पर चलने वाले सितारों और उनके अंदाज पर रहती है। अक्सर उनका अंदाज सुर्खियां बटोरता है, और कई बार स्टार्स अपनी ड्रेस और अंदाज की वजह से ट्रॉल भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ ‘हेट स्टोरी-4’ की अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ भी हुआ।
वे पिछले साल 2018 में मुंबई में फिल्मफेयर पुरस्कारों में शिरकत करने पहुंचीं थी। उन्होंने ब्लैक कलर का गाऊन पहन रखा था, और इस गाऊन में वे गजब ढाह रही थीं। लेकिन इंस्टाग्राम ये बात उनके फैन्स को पसंद नहीं आई और उनकी बोल्डनेस पर उनका जमकर गुस्सा निकला।
इस इवेंट में भी उर्वशी ने सिल्वर कलक की ड्रेस पहन रखी थी और वो बेदह गॉर्जीयस लग रही थीं। फिलहाल उर्वशी के नए प्रोजेक्ट्स की कोी जानकारी नहीं है।