लाइव न्यूज़ :

होटल में वेटर और रूम स्टाफ का काम कर चुके हैं बोमन ईरानी, जानिए इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

By वैशाली कुमारी | Updated: December 3, 2021 21:06 IST

Open in App
ठळक मुद्दे 2003 में बोमन सुपरहिट फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में दिखाई दिए जिसने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दीबोमन थिएटर में काम करने लगे और जल्द ही थिएटर में अपनी पहचान बना ली

अभिनेता बोमन ईरानी जिन्हे दर्शक उनके किरदारों वायरस और डॉक्टर अस्थाना के वजह से खूब पसंद करते हैं। बोमन ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो बेहतरीन रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बोमन ने उस उम्र में अपना करियर शुरू किया जब अधिकतर अभिनेता अपना आधा सफर खत्म कर चुके होते हैं।

42 साल में उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करने की सोची और इसी के साथ शुरू हुआ उनके ऑडिशन देने का दौर। जल्द ही उन्हें सफलता मिली और 2001 में उन्हें दो अंग्रेजी फ़िल्में मिलीं, ‘एवरीबडी सेज़ आई एम फाइन’ और ‘लेट्स टॉक’। हालाकि ये फिल्में उन्हें वो पहचान नहीं दिला पाई। 

इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया और ‘डरना मना है’, ‘बूम’, ‘लक्ष्य’, ‘वीर-जारा’, ‘पेज-3’, ‘नो एंट्री’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए जो दमदार रहीं।  बता दें कि बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर 1959 को हुआ था, फिल्मों में आने के पहले बोमन को फोटोग्राफी का शौक था।

अपने शौक के कारण ही उन्होंने पुणे में पहली बार बाइक रेस में प्रोफेशनल फोटोग्राफी की और फिर मुंबई में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को कवर किया। बहुत कम लोग जानते हैं कि बोमन ईरानी होटल में वेटर की नौकरी भी करते हैं। दरअसल, बोमन ने मुंबई के ताज होटल में 2 साल तक वेटर और रूम सर्विस स्टाफ के तौर पर काम किया। नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी मां के साथ बेकरी में भी काम किया।

बाद में उनकी मुलाकात मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई जिन्होने बोमन को थिएटर में काम करने की सलाह दी। बोमन थिएटर में काम करने लगे और जल्द ही थिएटर में अपनी पहचान बना ली। थियेटर में काम करने के दौरान उन्होंने फिल्मों में अपना डेब्यू किया। 

 2003 में बोमन सुपरहिट फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में दिखाई दिए जिसने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दी। बोमन यही नहीं रुके और हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, दोस्ताना, युवराज, थ्री इडियट्स, तीन पत्ती, हम तुम और घोस्ट, हाउसफुल, हाउसफुल 2 और संजू जैसी सफलत फिल्मों में दमदार अभिनय से सभी को प्रभावित किया।

टॅग्स :बोमन ईरानीहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!