लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: कभी कॉल सेंटर में काम कर परिवार का गुजारा करती थीं जरीन खान, अभिताभ बच्चन ने लोगों को हंसाने के लिए किया यह काम, पढ़ें बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 18:08 IST

रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो इतना फनी है कि आप इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। मां-बच्चे का यह मजेदार वीडियो बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव चैट में राजपाल यादव ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के लिए 16 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा।रितेश देशमुख ने अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया है। बॉलीवुड में कामयाबी पाने के लिए हर स्टार को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर स्टार अपनी स्ट्रगल लाइफ की कहानी सुनाते रहते हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान जरीन खान ने अपनी स्ट्रगल के दिनों की कहानी शेयर की है। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद करते हुए जरीन खान ने कई बातों का जिक्र किया। जरीन खान ने बताया है कि किस तरह उनके पिता ने साथ छोड़ दिया था और इसके बाद मां पूरी तरह टूट गई थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत से काम लिया और अपनी मां और छोटी बहन को संभाला।

जरीन ने इस मुश्किल परिस्थितियों में मां को दिलासा देते हुए सबकुछ ठीक कर देने की बात कही। जरीन ने कहा- 'एक शाम में कुछ ऐसा हो गया कि हम सबकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। हमारे पिता घर छोड़कर चले गए। पिता के जाने से हम सबको कई तरह की मुश्किलों से गुजरना पड़ा। हम ऐसे परिवार से नहीं थे जहां हमें विरासत में धन-दौलत मिला हो।'

उन्होंने आगे कहा- 'मैंने अपनी रोती हुई मां तो शांत कराते हुए कहा चिंता करने की कोई बात नहीं है मैं सब संभाल लूंगी। हालांकि, मां से इतनी बड़ी बात मैंने कह तो दी लेकिन मुझे खुद उस समय समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करुंगी। मैंने 12वीं पूरी कर ली थी और कॉल सेंटर में काम करना शुरू कर दिया। उस दौरान मैं 100 किलो की थी। लेकिन धीरे-धीरे चीजें व्यवस्थित होती चली गई। बता दें कि 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'वीर' से जरीन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।  

लोगों के चेहरों पर मुस्‍कुराहट लाने के लिए अमिताभ बच्चन ने शेयर किया मां-बच्चे का फनी वीडियो, कही ये मजेदार बात

रविवार को अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो इतना फनी है कि आप इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। मां-बच्चे का यह मजेदार वीडियो बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें महिला उस बच्चे को हंसाने के लिए जानबूझकर छींकती है, वहीं बच्चा उसकी छींक की आवाज सुनकर जोर-जोर से हंसने लगता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'बच्चे का वीडियो... उदासी भरे हालातों में... बदलाव के लिए थोड़ा हंस लीजिए।'

वीडियो में बच्चो को खुलकर हंसता हुआ देखा जा सकता है। बच्चे को हंसाने के लिए मां लगातार कुछ न कुछ हरकतें करती रहती हैं। मां की हरकतों को देख बच्चा खिलखिला कर हंसने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस मां-बच्चे के इस फनी वीडियो का जमकर आनंद उठा रहे हैं। अमिताभ बच्चन लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया अक्सर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। 

अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के लिए राजपाल यादव को करना पड़ा था लंबा इंतजार, 16 साल बाद कुछ तरह हुई थी मुलाकात

हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव चैट में राजपाल यादव ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के लिए 16 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 1984 में जब वह एक्टिंग करने मुंबई आए तो उनका सपना था कि वह बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करें। लेकिन काफी समय तक यह मौका नहीं आया। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन अमिताभ से मिलने का मौका उन्हें तब तक नहीं मिला था। 

साल 2001 में डेविड धवन की फिल्म 'चोर मचाए शोर' के सेट पर अचानक डेविड धवन ने उन्होंने बताया कि फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' उन्हें एक सीन अमिताभ बच्चन के साथ करना है। इस बात को सुनते ही राजपाल का वर्षो पुराना सपना पूरा हो गया। इस सीन में राजपाल यादव को बुखार आए शख्स की भूमिका निभानी थी और उन्हें अमिताभ को रोकने के लिए कहना था। 

रितेश देशमुख ने बताया हैपी मैरिड लाइफ का सीक्रेट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

रितेश देशमुख ने अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट लोगों के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश देशमुख अपनी वाइफ जेनेलिया डिसूजा के पैर दबा रहे हैं और कह रहे हैं कि यही अच्छी शादीशुदा जिंदगी का सीक्रेट है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं और साथ ही इस पर अपनी बात भी रख रहे हैं। 

इससे पहले एक वीडियो में रितेश देशमुख बर्तन धोते नजर आ रहे थे। पत्नी जेनेलिया डिसूजा का खौफ रितेश पर कुछ इस कदर नजर आया कि वह सिर्फ बेलन देखकर ही सहमे दिखाई देने लगे। वीडियो के बैकग्राउंड में अजय देवगन की फिल्म 'दिलवाले' का गाना 'मौका मिलेगा तो हम बता देंगे' इन दोनों की नोकझोंक को और खूबसूरत बनाने का काम कर रही है।

बर्थडे स्पेशल: जब नुसरत भारूचा की फिल्म को देखने के बाद उनके सामने ही दर्शकों ने उड़ाया मजाक, छलक उठा दिल का दर्द

बॉलीवुड में कामयाबी पाने के लिए हर स्टार को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर स्टार अपनी स्ट्रगल लाइफ की कहानी सुनाते रहते हैं। नुसरत भारूचा ने भी अपनी  स्टारडम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की जिसकी कहानी उन्होंने शेयर की। नुसरत भारूचा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। नुसरत भारूचा ने दिए एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल की कई सारी बातें बताई। 

नुसरत भारूचा ने बताया कि मैं एक लंबे डिप्रेशन से निकलकर खुद को संभाला है, फिल्म थिएटर में हुए एक वाकये के बारे में बताया था, जिसके बाद वो बुरी तरह टूट गई थीं। फिल्म 'आकाश वाणी' के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी लेकिन बावजूद इसके वो फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। नुसरत परेशान होकर दिल्ली वापस आ गईं, एक दिन उनके दोस्तों और उनके परिवार ने साथ फिल्म देखने का प्लान बनाया। सभी थिएटर पहुंचे तो वहां ज्यादा लोग नहीं थे और किसी ने भी उन्हें पहचाना तक नहीं। वो जहां बैठी फिल्म देख रही थीं, उसके ठीक पीछे ही कुछ लोग उनके हर सीन का मजाक उड़ा रहे थे।

इस दौर से गुजरने के बाद नुसरत बुरी तरह टूट चुकी थी। उन्होंने बताया कि घरवालों के लाख समझाने के बाद भी उस घटना को भूला नहीं पा रही थी। काफी दिनों तक वह डिप्रेशन में चली गई थी। लेकिन समय के साथ मैने खुद को मजबूत बनाया और आगे बढ़ी लगातार कोशिश करने के बाद प्यार का पंचनामा के बाद में सफलता मिली, उसके बाद प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी सुपरहिट रही। जिसके बाद मेरी करियर में ने रफ्तार पकड़ ली। 

मालूम हो नुसरत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में रिलीज हुई फिल्म संतोषी मां से की थी। फिर 2010 में उन्हें फिल्म ताजमहल मिली। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनजरीन खानराजपाल यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!