लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर ये क्या बोल गए अनुपम खेर, 'सदमा' ने पूरे किए 37 साल, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 10:09 IST

टाइगर बतौर एक्शन हीरो अपनी छाप छोड़ने में अब तक कामयाब रहे हैं। टाइगर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म 'सदमा' को रिलीज हुए आज 37 साल हो गए हैं। हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं।बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की है। साल 2014 में 'हीरोपंती' से डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। टाइगर बतौर एक्शन हीरो अपनी छाप छोड़ने में अब तक कामयाब रहे हैं। टाइगर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह तस्वीर फिल्म 'हीरोपंती' के दिनों की है। टाइगर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'जब दाढ़ी नहीं आती थी। #बचपना'। टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर पर वेटरन एक्टर अनुपम खेर का जबरदस्त रिएक्शन आया है। अनुपम खेर ने मजेदार कॉमेंट करते हुए लिखा, 'हड्डियाँ निकल आयी हैं। कुछ खाते क्यों नहीं?'

बॉलीवुड को 'सदमा' देकर 20 साल की उम्र में श्रीदेवी ने जीता था फिल्मफेयर, 37 साल पहले आज ही के दिन रिलीज हुई थी फिल्म

श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म 'सदमा' को रिलीज हुए आज 37 साल हो गए हैं। 8 जुलाई 1983 को ये फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म को बालनाथन बेंजामिन महेंद्र ने डायरेक्ट किया था। तीन फिल्म फेयर जीतने वाली यह फिल्म आज भी दर्शकों को रुलाने का दम रखती है। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया था।  

'सदमा' तमिल फिल्म मूंडरम पिरई की रिमेक है। इस फिल्म के बाद से श्रीदेवी को इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। लोगों ने उन्हें जानना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में साउथ की एडल्ट स्टार सिल्क स्मिता भी एक अहम रोल में नजर आई थीं। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म को देखने के बाद उनकी बेटी ने उनसे तीन दिनों तक बात नहीं की थी। 

Birthday Special: नीतू सिंह ने प्यार के लिए छोड़ दिया था करियर, 26 साल बाद पति ऋषि कपूर संग इस फिल्म से की वापसी

हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली नीतू सिंह का आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही हैं। नीतू सिंह का जन्म दिल्ली के एक सिख परिवार में 08 जुलाई,1958 को हुआ था। नीतू ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में फिल्म 'सूरज' से की, जिसमें राजेंद्र कुमार और वैजन्तीमाला मुख्य भूमिका में थे। 

वैजन्तीमाला ने नीतू सिंह को डांस स्कूल में देखा था और उसके बाद उन्होंने टी.प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' में नीतू सिंह को एक छोटे से रोल में लेने का सुझाव दिया। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'दस लाख', 'वारिस', 'पवित्र पापी' और 'घर घर की कहानी' में भी काम किया। 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' से नीतू सिंह ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू किया।

शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। हालांकि, नीतू उस समय की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक थी। इसके बावजूद उन्होंने परिवार को पहली प्राथमिकता दी। वे अपने परिवार और बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की परवरिश में व्यस्त हो गईं। लगभग 26 साल बाद साल 2009 में ऋषि कपूर के साथ वह एक बार फिर फिल्म 'लव आज कल' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी, मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। लखनऊ के हजरतगंज थाने में जालसाजों के खिलाफ इस बात की शिकायत दर्ज कराई गई है। दरअसल, लखनऊ के हजरतगंज में एयोसिस स्पा एंड वैलनेस कंपनी के एमडी किरण बाबा पर लोगों को गुमराह कर उन्हें करोड़ों का चूना लगाने का आरोप है।

हजरतगंज कोतवाली में महानगर निवासी कारोबारी रोहितवीर सिंह ने पुलिस में जाकर मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। किरण बाबा ने रोहितवीर को शिल्पा शेट्टी की कई तस्वीरें और बैनर्स का प्रचार करते हुए भी दिखाया था। इसके साथ उनसे यह भी कहा गया था कि शिल्पा खुद समय-समय पर आकर दिशा-निर्देश देती रहेंगी।

नीतू कपूर के B'day को बेटी रिद्धिमा ने बनाया स्पेशल, भाई रणबीर कपूर के साथ यूं किया Wish

आज ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) नीतू के साथ ना हों। लेकिन उनके बच्चे उन्हें आज के दिन स्पेशल फील करा रहे हैं। ऐसे में  मां के बर्थडे पर बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

 देर रात रिद्धिमा और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो काफी पसंद की जा रही है।नीतू सिंह (Neetu Singh) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा अपनी मां के साथ मुंबई में हैं। रिद्धिमा ने अपनी मम्मी के बर्थडे को स्पेशल बनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। रिद्धिमा ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें  नीतू के साथ उनके दोनों बच्चे यानी रिद्धिमा और रणबीर दिखाई दे रहे हैं। 

इस तस्वीर के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हैप्पीएस्ट बर्थडे माई आइरन लेडी, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मां। इस नोट के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाया है। इस पोस्ट को नीतू सिंह के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और उनको बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफअनुपम खेरश्रीदेवीनीतू सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!