लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत के दोस्त का रिया को लेकर बड़ा खुलासा, कपूर परिवार ने साथ में मनाया राखी का त्योहार -पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 4, 2020 12:18 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये साफ हो चुका है कि सुशांत ने आत्महत्या कीमिनिषा लांबा 5 साल बाद पति रियान से अलग हो गई हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और मुंबई पुलिस की व्हाट्सएप चैट हुई वायरल, लिखा-रिया के पिता एक रिटायर्ड डॉक्टर हैं और...

टाईम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के बाद ये वॉट्एसप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। इस वॉट्सएप चैट में ओपी सिंह जो कि सुशांत सिंह राजपूत के जीजा जी हैं, उन्हें डीसीपी परमजीत एस डाहिया ने साफ लिखा - Roger Sir. यानि कि उन्हें शिकायत मिल गई थी, इस बात की उन्होंने इत्तिला दी थी। ओ पी सिंह ने सुशांत का नंबर भी दिया था। ओ पी सिंह ने इसी के साथ सिद्धार्थ पिठानी का नंबर शेयर करते हुए लिखा - बुद्धा (सिद्धार्थ पिठानी) आपको बाकी की सारी जानकारी दे सकता है। हम बस इतना चाहते हैं कि वो वहां अकेला है और इस बात के लिए उसे कोई चोट ना पहुंचाए।

5 साल तक ही चली मिनिषा लांबा की शादी, पति रियान से हुईं अलग

ईटी टाइम्स से बात करते हुए मिनीषा ने कहा, ‘हां, मैं और रियान आपसी सहमती से अलग हो गए हैं। लीगल कार्रवाई भी पूरी हो गई है’। रियान से मिनिषा की मुलाकात एक क्लब में हुई थी।  इसके कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। 

कपूर परिवार में मिलकर मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, करीना-रणबीर के अलावा नजर आईं आलिया भट्ट-देखें फोटोज

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने राखी की जो फोटो शेयर की हैं वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। फोटो में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। लेकिन इस खास मौके पर करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने वीडियो शेयर कर परिवार को राखी की बधाइयां दीं।

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त का बड़ा खुलासा- रिया चक्रवर्ती थीं सिद्धार्थ पिठानी के बेहद क्लोज

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत करते हुए सैमुअल ने बताया है कि उन्हें एक्टर के स्टाफ के जरिए पता चला था कि वह मेडिसिन पर चल रहे हैं। लेकिन, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक थी। इसके साथ ही सैमुअल ने बताया कि सिद्धार्थ पिठानी उनके मुकाबले रिया चक्रवर्ती के ज्यादा क्लोज थे। सुशांत के दोस्त ने कहा है कि सिद्धार्थ मुझसे ज्यादा अच्छे दोस्त रिया के थे, मतलब वो रिया के ज्यादा क्लोज थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने निधन से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें, अपना व एक्स मैनेजर का नाम और...

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले अपनी एक्स मैनेजर दिशा सालियान का नाम सर्च किया था, जिनकी मौत सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही हुई थी। इसके साथ सुशांत ने अपना नाम सर्च किया और कुछ मानसिक बीमारियों के बारे में सर्च किया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सुशांत ने जिन मानसिक बीमारियों के बारे में सर्च किया था वो हैं, बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder), सिजोफ्रेनिया (schizophrenia), पेनलेस डेथ (painless death)।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतकरीना कपूररणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!