लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: PM से मिलना चाहते थे सुशांत, कंगना के पक्ष में उतरीं श्वेता कीर्ति सिंह-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 25, 2020 11:15 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह औऱ रिया के रिश्ते पर सिद्धार्थ ने हाल ही में अहम खुलासे किए हैंअब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है।

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-

धमाकेदार फिल्म 'आरआरआर' में आलिया भट्ट की जगह प्रियंका चोपड़ा की एंट्री, जानें वजह

सूत्रों का कहना है कि आलिया ने पहले ही राजामौली को फिल्म छोड़ने के बारे में अवगत करा दिया था। इसलिए राजामौली ने राम चरण के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए प्रियंका के नाम का विचार हो रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो पीसी इस फिल्म में राम चरण के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'जंजीर' में साथ काम किया है।

PM मोदी से मिलना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, जानिए क्या था कारण?

दरअसल कंपनी में नंदिनी शर्मा हेड ऑफ कम्यूनिकेशंश के पद पर विराजमान थीं। उन्होंने कंपनी को लेकर सुशांत की आकांक्षों के बारे में बताया है। नंदनी ने कहा है कि सुशांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते थे और देश को किस तरह आगे बढ़ाया जाए, वो अपनी योजनाओं पर काम करना चाहते थे।

बॉलीवुड की क्वीन के सपोर्ट में आईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, कंगना रनौत ने कहा- थैंक्यू दीदी

वहीं अब कंगना रनौत के सपोर्ट में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी बात रखी है। जबकि सुशांत के वकील ने भी अब कंगना को लेकर अपना बयान बदल लिया है। वकील ने बताया कि सुशांत या उनके परिवार के किसी सदस्य को कंगना रनौत से कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत की बहन के कहने पर वकील विकास सिंह ने अपना बयान बदला है। 

सलमान खान के फैंस से ट्विटर पर भिड़ गए अमान मलिक,गाली देने वालों को दिया करारा जवाब

अमाल मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दुनिया को दिख गया कि इन अनपढ़ भाईटार्ड्स की क्या औकात है। यह सब शाहरुख खान को फेवरेट एक्टर बताने से शुरू हुआ और यह बेवकूफ पागल हो गये। मैं सलमान खान की इज्जत करता हूं। उन्होंने मुझे लॉन्च किया था। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके फैंस की बदतमीजी बर्दाश्त करूंगा।

सुशांत सिंह निधन मामला: एक्टर के दोस्त सिद्धार्थ ने रिया को लेकर किए बड़े खुलासे, कहा-रोते हुए गले लगकर सुशाांत ने कहा था...

सिद्धार्थ पिठानी ने कहा कि कुछ समय बाद वह अपने घर हैदराबाद चले गए थे और वहीं नौकरी कर रहे थे, लेकिन जनवरी 2020 में एक दिन उनके पास सुशांत सिंह राजपूत का कॉल आया। कॉल पर उन्होंने सिद्धार्थ से कहा कि वह अभिनय की दुनिया छोड़ने वाले हैं और अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 150 शुरू करने वाले हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच