लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: बीजेपी विधायक को सोनू सूद का जवाब, अभय का सेलेब्स पर फूटा गुस्सा-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2020 12:36 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद से दुबई में फंसे लोगों ने भी मदद की गुहार लगाई हैसोनू की तरह से स्वरा भी लोगों को घऱ पहुंचाने के काम में लगी हुई हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

बीजेपी विधायक ने सोनू सूद से मांगी मदद तो जमकर हुई आलोचना, एक्टर ने रिप्लाई कर कहा-एमपी आया को पोहा....

भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ल के ट्वीट के जवाब में सोनू सूद ने उनसे मुंबई में फंसे रीवा-सतना के श्रमिकों की सूची व मोबाइल नंबर देने का आग्रह किया। उन्होंने हर संभव मदद की बात कही, री-ट्वीट में सोनू सूद ने मप्र आने पर पोहा खाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने पूर्व मंत्री शुक्ल से कहा है कि 'सर जब कभी-भी मैं मप्र आऊं तो पोहा जरूर खिलाना।'

भतीजी के यौन उत्पीड़न के आरोप पर सामने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने तोड़ी चुप्पी, कहा-एक बड़ी साजिश है...सच्चाई जल्द आएगी सामने

नवाज पर इन दिनों इतने आरोप लग रहे हैं, इसके बाद भी वह अपनी चुप्पी तोड़ नहीं रहे हैं। अब इस मामले पर उनके भाई ने पक्ष रखा है।नवाज के भाई शमस सिद्दिकी ने सेक्सुअल हैरसमेंट मामले पर कुछ देर पहले दो ट्वीट किए हैं और बताया है कि उनके परिवार के बारे में लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। शमस सिद्दिकी ने अपने ट्वीट्स में लिखा है, 'कोई भी इंसान कानून को कैसे गुमराह कर सकता है ? और एक ही मामला दो अलग-अलग बयानों के साथ कैसे दर्ज करा सकता है ? 2 साल पहले दर्ज कराए गए मामले में नवाज का नाम नहीं था।' 

जॉर्ज फ्लॉयड का समर्थन कर रहे सितारों पर भड़के अभय देओल, कहा-पहले अपना देश देख....

अभय ने एक फोटो हाल ही में शेयर की थी। इस फोटो में अभय ने लिखा था कि  अप्रवासियों, गरीबों और अल्पसंख्यकों की जिंदगी भी मायने रखती हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'शायद अब इसका समय भी आ गया है? अब कई सेलेब्स और मिडिल क्लास अमेरिका में नस्लभेद के खिलाफ अपनी राय रख रहे हैं, वो शायद देखना चाहेंगे कि उनके अपने देश में क्या हो रहा है? अमेरिका ने पूरी दुनिया को हिंसा का निर्यात किया है। उन्होंने इसे पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा खतरनाक जगह बना दिया है। ऐसा होना ही था।

स्वरा भास्कर बन गई हैं लेडी सोनू सूद, प्रवासी मजूदरों के लिए बन रही हैं मसीहा, एक्ट्रेस ने कहा...

सोनू सूद की तरह बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचने में पूरी मदद कर रही हैं, सोनू जहां मुंबई में काम कर रहे हैं, वहीं स्वरा भास्कर दिल्ली में यह काम कर रही हैं। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने बताया है कि ट्विटर पर उन्हें जो प्रतिक्रि याएं मिली थीं, उसके आधार पर उन्होंने कुछ लोगों को वापस उत्तर प्रदेश (यूपी) और बिहार भेजा है।

अब विदेश के लोगों ने भी सोनू से लगाई गुहार, दुबई में फंसे लोग भी मांग रहे मदद!

सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के मसीहा बन गए हैं। ऐसे में अपने घरों से दूर न केवल मुंबई में फंसे लोग उनसे मदद मांग रहे हैं, बल्कि अब तो दुबई में फंसे लोग भी ट्विटर के जरिए उनसे मदद की गुहार लगा रहे हैं। मुकेश कलवानी नाम के एक यूजर ने लिखा है, ''सोनू सूद, आप दुबई से अहमदाबाद और मुंबई के लिए हवाई यात्रा का इंतजाम कर दें, बहुत से लोग दुबई में भी फंसेे हुए हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअभय देओलसोनू सूदस्वरा भाष्कर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!