लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:राम गोपाल ने कहा-बिग बी के लिए नहीं मांगेगे दुआ, संजना ने शेयर की सुशांत संग की इमोशनल Pic-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 13, 2020 10:48 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देसंजना सांघी ने सुशांत के साथ की अपनी स्पेशल फोटो शेयर की हैविवेक ओबेरॉय ने ट्वीट करके बच्चन परिवार की सलामती की दुआ मांगी है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

संजना सांघी ने शेयर की सुशांत संग फेवरेट मोमेंट की Pic, बोलीं-मजा है या, सजा है यह?....इस देखकर मैं...

 

संजना ने लिखा, 'एक हसीन मजा है यह, मजा हे या, सजा है यह?- तारे गिन, दिल बेचारा। शूटिंग के दौरान सुशांत से के साथ मेरे सबसे पसंदीदा बिहाइंड द सीन पलों में से एक। इस सीन को आप सब प्यार करेंगे। पता नहीं क्यों, इस तस्वीर को देखकर मैं हर वक्त थोड़ा अच्छा महसूस करती हूं। अभी नहीं, या कभी नही? कभी नही! चल झूठी!'

ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार के लिए विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, सोशल मीडिया पर छाया ट्वीट

विवेक ने फिल्म फेयर की खबर को ट्विटर पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'परिवार की सलामती और जल्द ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थना।' विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।

आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा MP की इस लड़की से हुईं प्रेरित, कहा- मुझे गर्व है...

प्रियंका ने अपनी स्टोरी में  लिखा, अद्भुत, अंजूल गांव की रहने वाली रोशनी  स्कूल में पढ़ने के लिए एक गांव से दूसरे गांव साइकिल से रोजाना 24 किलोमीटर का सफर तय करती है,इस दौरान उन्हें खराब रास्ते और खराब मौसम का भी सामना करना पड़ता है। उन्होंने कक्षा 10वीं काफी अच्छे नंबरों से पास की है, वह भविष्य में सिविल सर्विसेज में अपना करियर बनाना चाहती हैं। मैं पढ़ाई को लेकर उनकी डेडिकेशन को देखकर काफी इंस्पायर्ड हुई। मुझे तुम पर गर्व है।

राम गोपाल वर्मा का अमिताभ बच्चन के लिए ट्वीट, कहा- मैं आपके लिए दुआ नहीं करूंगा, लेकिन...

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन के लिए लिखा, 'सरकार मुझे पूरा यकीन है कि आप कोरोना को लात मारकर मजबूती के साथ फिर से वापसी करोगे जैसे कि आप हमेशा रहते हो। मैं आपके लिए प्रार्थना नहीं करूंगा, लेकिन मैं कोरोना के लिए जरूर प्रार्थना करूंगा जो आप पर हमले में निश्चित रूप से मर जाएगा।'

बच्चन परिवार के बाद अब ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हुई कोरोना संक्रमति, कहा- मेरे लिए...

इमरान हाशमी और कंगना रनौत की फिल्म 'उंगली' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री रेचल व्हाइट ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके जानकारी दी है कि वह भी कोरोना से पीड़ित हुई हैं। 

रेचल व्हाइट ने, 'लिखा मेरा कोरोना वायरस परीक्षण सकारात्मक आया है। फिलहाल मैं अपने घर पर ही क्वॉरेंटीन हूं। कृपया मेरे लिए दुआ करिए कि मैं जल्द से जल्द ठीक हो जाऊं।' हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक बच्चन परिवार के भी चार सदस्यों को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है। 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकोरोना वायरसविवेक ओबेरॉयराम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!