लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: पूजा भट्ट का फूटा गुस्सा और प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम को कहा अलविदा-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2020 09:38 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देअपनी मां से मिलने अपने गांव नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे हैप्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम से अलविदा कह दिया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

पुलिसवालों ने बरसाई लाठी तो डायरेक्टर का फूटा गुस्सा, लिखा- 'पाप तो लगेगा...देख लेना'

अनुभव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में देख सकते हैं कि  पुलिसकर्मी भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। इस वीडियो की कोई प्रमाणिकता नहीं है, लेकिन वीडियो के कैप्शन में इस वीडियो को हरियाणा के यमुनानगर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यमुनानगर पुलिस प्रवासी मजदूरों पर लाठीचार्ज कर रही है।

इंटरनेट संसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर इस वजह से इंस्टाग्राम किया डिलीट !यहां हैं एक्टिव

फिल्मी बीट की खबर के अनुसार प्रिया प्रकाश ने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है। साथ ही प्रिया  का ट्विटर पर भी आधिकारिक हैंडल नहीं है। इसका मतलब है कि उन्होंने फिलहाल सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि प्रिया की तरह से अकाउंट डिलीट करने की बात नहीं कही गई है।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर का सपना, अगर मैं लड़का होती तो हेलन संग भाग जाती!

आशाताई को हेलन सबसे ज्यादा पसंद हैं. हेलन के बारे में आशाताई मुस्कुराते हुए कहती हैं, ''वह इतनी खूबसूरत थीं कि जिस पल वह कमरे में आती थी, मैं गाना रोककर उन्हें ही देखती रहती थी, बल्कि मैं तो उनसे अनुरोध करती थी कि जब मैं रिकॉर्डिंग करूं तो वह अंदर न आएं! क्या आप उस मशहूर कहानी के बारे में जानते हैं, जब मैंने हेलन को बताया था कि अगर मैं लड़का होती तो उनके साथ भाग कर शादी कर ली होती! यह सच है.''

टिकटॉक स्टार की एसिड की वीडियो पर जमकर भड़कीं पूजा भट्ट, कहा- इस आदमी को काम पर...

पूजा ने ट्वीट कर लिखा है, 'इस धरती पर लोगों के साथ क्या गलत है? यह बहुत खराब है। टिकटॉक इंडिया आप इस तरह के कंटेट की कैसे अनुमति दे सकते हैं। इस आदमी को काम पर लगाए जाने की जरूरत है। और जो महिला इस वीडियो में है, क्या आपको एहसास भी है कि इस तरह की वीडियो का हिस्सा बनकर आप कितना बड़ा नुकसान कर रही हैं?'

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद मनाने नहीं बल्कि मां की खराब तबीयत के कारण पहुंचे पुश्तैनी गांव, एक्टर के भाई ने किया खुलासा

एक्टर के यूपी पहुंचने के इस मामले को लेकर हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शम्स सिद्दीकी ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी काफी बीमार थीं, इसलिए वह गांव गए हैं, ईद मनाने के लिए नहीं। पुलिस के मुताबिक मुंबई से उत्तर प्रदेश तक का सफर करने के कारण नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार को 14 दिन के क्वारंटीन किया गया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअनुभव सिन्हाआशा भोसलेप्रिया प्रकाश वारियरनवाज़ुद्दीन सिद्दिकीपूजा भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!