लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: वेंटिलेटर पर नहीं हैं इरफान खान और जसलीन मथारु ने की शादी?, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 29, 2020 09:28 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती करवाया थाजसलीन मथारू का शादीशुदा लुक का वीडियो वायरल हो रहा है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

Irrfan Khan Health Update: अब भी अस्पताल में भर्ती हैं इरफान खान, वेंटिलेटर पर होने की बात है झूठी

इरफान खान के स्पोकपर्सन ने बताया कि यह सच है कि इरफान अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हम सभी उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ करते हैं। स्पोर्टबॉय की खबर के अनुसार इरफान के प्रवक्ता ने बयानों को खारिज करते हुए बयान दिया है कि वे वेंटिलेटर पर हैं। बयान में लिखा है, "यह जानकर वास्तव में निराशा हाथ लगी है कि इरफान के स्वास्थ्य के बारे में इस तरह की धारणाएं हैं।

लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के बढ़ते मामले पर कृति सेनन ने सुनाई एक कविता, भावुक हो कह दी दिल छू जाने जाने वाली बात

कृति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बात अक्सर रखती हैं। ऐसे में अब कृति ने बताया कि ये कविता उन्होंने तब लिखी थी जब वो 1वीं क्लास में थीं। उन्होंने कहा कि ये कविता उन्हें मुंह जुबानी याद है क्योंकि वो इसके बारे में काफी सोचती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी कविता सुनाते हुए कृति भावुक भी हो गईं। 

...जब विदेशी होस्ट ने भारतीय संस्कृति का उड़ाया मजाक, कुछ यूं ऐश्वर्या ने एक जवाब देकर कर दी बोलती बंद

यह वीडियो डेविड लेटरमैन शो का है। इस वीडियो में लेटरमैन ऐश्वर्या से पूछते हैं, क्या वो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। ऐश्वर्या हां में जवाब देती हैं। इसके बाद लेटरमैन ताना कसते हुए कहते हैं कि भारत में बड़े होने के बाद भी अपने माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है।ऐश इस बात को काफी गंभीर से सुनती हैं और फिर जबरदस्त जवाब देती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि भारत में बच्चों का बड़ा होने के बाद माता-पिता के साथ रहना बहुत आम बात है। उन्हें डिनर पर आने के लिए अपॉइंटमेंट नहीं लेनी पड़ती। ऐश्वर्या की इस हाज़िरजवाबी से होस्ट भी काफ़ी इम्प्रेस नज़र आते हैं। 

जसलीन मथारू ने 'चुपके से' कर ली है शादी? अनूप जलोटा से अफेयर की खबर से हर कोई रह गया था हैरान

हाल ही में जसलीन पारस छाबड़ा के शो मुझसे शादी करोगी में नजर आई थीं। चौंकाने वाली बात ये थी कि शो में पारस के करीब आने के बजाए शहनाज के लिए स्वयंवर में शामिल होने आए एक अन्य कंटेस्टेंट के बेहद करीब आ गई थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि जसलीन ने शादी कर ली है। असल में उनके कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिनमें वो हाथों में चूंड़ा और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। 

बर्थडे स्पेशल: रामायण की सीता के लिए कभी खुद PM मोदी मांग चुके हैं वोट, जानें जिंदगी से जुड़ी 10 अनकही कहानियां

रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।शो में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया  को एक वक्त पर लोग भगवान ही समझने लगे थे। आज सीता का रोल प्ले करने वाली दीपिका चिखलिया का जन्मदिन है। हम आपको उनके जीवन की कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।-दीपिका चिखलिया के लिए वोट मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके क्षेत्र में जा चुके हैं। लेकिन उस वक्त वह पीएम या सीएम नहीं हुआ करते थे तब वो गुजरात एक नेता हुआ  करते थे।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपइरफ़ान खानजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!