लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना गायक को पड़ा भारी और रामगोपाल वर्मा ने लड़कियों पर किया कमेंट, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 10:14 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देरामगोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट करके लड़कियों पर निशाना साधा तो सोना महापात्रा ने डायरेक्टर की क्लास लगा दी हैकैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

निर्देशक अनिल अजिताभ का हुआ निधन, इंडस्ट्री को लगा और बड़ा झटका

निर्देशक अनिल अजिताभ का निधन हो गया है। अनिल अजिताभ का सोमवार को पटना में निधन हुआ है। उनके निधन से फैंस और भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभी एक्टर के निधन का अहम कारण पता नहीं लगा है लेकिन फैंस को इससे झटका जरुर लगा है।

शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखकर सितारों का फूटा गुस्सा, कहा-शराब से ही कोरोना को मारेंगे ये...

सरकार ने कई राज्यों में शराब पर लगे बैन को हटा दिया है। भारत में इसके बाद से ही कई राज्यों से शराब की दुकानों के आगे लंबी लाइनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। लोग इस दौरान इस कद्र शराब के लिए पागल हो गए कि सोशल डिस्टेंशिंग तक भूल गए। लोगों ने दुकानों के बाहर जबरदस्त भीड़ इक्कटा की। इस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर अपने रिएक्शन पेश किए हैं।कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शराब के लिए लोगों की ऐसी मारामारी पर गुस्सा जताया। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी में लिखा, यह लो सोशल डिस्टेंसिंग की ऐसी की तैसी। बेवकूफ लोग। शराब से ही कोरोनो को मारेंगे ये।

बर्थडे स्पेशल: जब 'कैसेट किंग' गुलशन कुमार की सरेआम कर दी गई थी हत्या, पढ़ें जीवन की कुछ अनसुनी बातें

एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था। कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है। 5 मई 1956 को गुलशन कुमार का जनम दिल्ली में हुआ था। गुलशन कुमार भले हमारे बीच ना हो लेकिन आज भी उनको अलग अलग तरीकों से याद किया जाता है।

शराब की दुकान के बाहर खड़ी लड़कियों पर राम गोपाल वर्मा ने किया भद्दा कमेंट, सोना महापात्रा ने इस अंदाज में लगाई क्लास

रामगोपाल वर्मा एक बार फिर अपने विवादित ट्वीट के कारण चर्चा में हैं। राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर शराब के बाहर लगी लाइन की फोटो शेयर की है। इसमें कुछ महिलाएं नजर आ रही हैं। राम गोपाल वर्मा के ट्वीट पर सिंगर सोना महापात्रा ने जवाब दिया है। रामगोपाल वर्मा ने फोटो ट्वीट की थी। फोटो में कुछ महिलाएं शराब की दुकान के बाहर लगी लाइन में नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ राम गोपाल वर्मा ने लिखा- 'देखिए शराब की दुकान के बाहर लगी लाइन में कौन है। शराबी युवकों से लड़कियों को बचाने के लिए इतना कुछ।

आधिकारिक राइफल से निशानेबाजी करना गायक को पड़ा गया भारी, एफआईआर हुई दर्ज, छह पुलिसकर्मी भी सस्पेंड

फेमस पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। गायक का विवादों से पुराना नाता है। सोमवार को एक बार फिर से वह विवादित सुर्खियों में आ गए। दरअसल गायक का एक आधिकारिक राइफल से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपगुलशन कुमारराम गोपाल वर्मासोना महापात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!