लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: मुंबई पुलिस की अक्षय ने की मदद और कोरोना मरीजों के लिए कनिका ने की प्लाज्मा देने की पेशकश, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 28, 2020 09:53 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देईशा गुप्ता ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ की पहली बार फोटो शेयर की हैराहत इंदौरी के ट्वीट का कपिल शर्मा ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपने इश्क का किया आधिकारिक ऐलान, बॉयफ्रेड की फोटो शेयर करके कही ये बात

ईशा ने लॉकडाउन के बीच बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर की है। साथ ही खुलासा कर दिया है कि वह किसको डेट कर रही  हैं। ईशा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में दोनों का बहुत ही रोमांटिक और प्यार भरा अंदाज देखने को मिल रहा है।ईशा के बॉयफ्रेंड का नाम Manuel Campos Guallar है। साथ ही  वह  स्पेन के बिजनेसमैन हैं। ईशा के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में उनके बॉयफ्रेंड ने ब्लैक सूट पहना हुआ है, तो वहीं ईशा भी काफी आकर्षक अंदाज में ब्लैक आउटफिट में ही नजर आ रही हैं। ईशा ने इस फोटो को कैप्शन दिया, टी एमो मुचो मी आर्मर। इसका मतलब है, "मैं आपसे बेहद प्रेम करती हूं।

कोरोना के खिलाफ जंग में एक बार फिर आगे आए अक्षय कुमार, मुंबई पुलिस की इतने करोड़ रुपये से की आर्थिक मदद

अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपये से मुंबई पुलिस फाउंडेशन को आर्थिक सहायता दी है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। इस बात की जानकारी के साथ ट्वीट किया गया है कि मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।

स्वस्थ होते ही सिंगर कनिका कपूर ने कर दी बड़ी पेशकश, कोरोना मरीजों को देना चाहती हैं अपना प्लाज्मा

 सिंगर ने अपनी तरफ से कदम बढ़ाए हैं और एसजीपीजीआई से संपर्क भी किया है। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम लखनऊ स्थिति शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट भी पहुंची। डॉक्टर्स ने उनसा सैंपल लिया है।अब एक-दो दिन में उनकी रिपोर्ट्स आज जाएंगी। अगर सब रिपोर्ट्स पॉजिटिव आती हैं तो कनिका जल्द प्लाज्मा देने के लिए अस्पताल जा सकती हैं।

सलमान खान ने इनके खाते में भेजे इतने लाख रुपये, असिस्टेंट डायरेक्टर ने दिखाया स्क्रीनशॉट

सलमान खान के एनजीओ Being Human ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले 25 हजार लोगों की आर्थिक सहायता करने का फैसला किया था और इस पर वह कामयाब भी हुए। अब सलमान खान के एनजीओ ने लोगों के खातों में पैसे पहुंचाने का काम भी शुरू कर दिया है। ऐसे में रोज कमाने वाले लोगों की काफी मदद हो रही है। इसी का प्रूफफिल्म और टीवी इंडस्ट्री के असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज शर्मा ने दिया है। मनोज ने हाल ही में एक स्क्रीनशार्ट शेयर किया है।

राहत इंदौरी ने कपिल के लिए कुछ ऐसा ट्वीट, कॉमेडियन को जवाब के साथ ही मांगनी पड़ी माफी

राहत इंदौरी साहब ने #AskKapil के जरिए कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'नींद से मेरा ताल्लुक ही नहीं बरसों से, ख्वाब आ आ के मेरी छत पे टहलते क्यूं हैं ?' दिग्गज शायर के इस ट्वीट पर कपिल शर्मा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया और जवाब देने के बाद माफी भी मांग ली। कपिल शर्मा ने जवाब देते हुए ट्वीट में लिखा, 'एक बार जा के देख लीजिए छत पर कोई और ना सो रहा हो, गुस्ताखी माफ'। 

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअक्षय कुमारकनिका कपूरसलमान खानकपिल शर्माईशा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!