लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर का स्वरा भास्कर पर फूटा गुस्सा, लिखा- दंगों की योजना के लिए ...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2020 12:40 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

Open in App
ठळक मुद्दे विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक ने स्वरा भास्कर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अपनी बात रखी है।

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 लोग घायल विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले 36 घंटों में हिंसा की घटनाओं में कमी आ गई है। शुक्रवार (28 फरवरी) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दस घंटे की ढील दी जाएगी। इस इलाके में एक महीने धारा-144 लागू है।दिल्ली हिंसा को लेकर फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने स्वरा भास्कर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अपनी बात रखी है।

स्वरा ने हाल ही में ट्वीट किया था कि कपिल मिश्रा घूम रहा है स्कॉच फ्री! इसका  विवेक ने ट्वीट करके जवाब दिया है। फिल्म मेकर ने जवाब देते हुए लिखा है कि यह कैसे मायने रखता है कि वह गूंगा है या नहीं। दंगों की योजना के लिए बुद्धिमत्ता की आवश्यकता नहीं है।यह सब कुछ पेट्रोल, खाली बोतलें, पत्थर, एसिड, एक चाकू, 400 छुरा और एक नाली है। और कुछ गूंगे ट्वीट इस तरह।और निश्चित रूप से, एक फासीवादी हिंदू को मार दिया जाएगा।  विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।

विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

क्राइम अलर्टदिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारतदिल्ली दंगा: अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया, कहा- प्रथम दृष्टया आरोप सही

भारतदिल्ली: छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज, तीन बार टालने के बाद आया आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया