Chandrayaan2 के सफल लॉन्च पर बॉलीवुड गलियारों में भी गूंजी खुशी की लहर, जानें किसने कैसा दिया रिएक्शन

By मेघना वर्मा | Published: July 22, 2019 04:47 PM2019-07-22T16:47:24+5:302019-07-22T16:51:02+5:30

चंद्रयान 2 की सफलता के बाद भारत देश दुनिया का चौथा देश बन गया है जो चांद पर पहुंचा है। इससे पहले यूएस, रूस और चाइना देश चांद पर पहुंचा था।

bollywood celebrities reaction on Chandrayaan2 | Chandrayaan2 के सफल लॉन्च पर बॉलीवुड गलियारों में भी गूंजी खुशी की लहर, जानें किसने कैसा दिया रिएक्शन

Chandrayaan2 के सफल लॉन्च पर बॉलीवुड गलियारों में भी गूंजी खुशी की लहर, जानें किसने कैसा दिया रिएक्शन

Highlightsचंद्रयान 2 के सफल लॉन्चिंग पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। श्रीहरीकोटा से 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर इसे लॉन्च किया गया।

भारत के लिए आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज करने वाला है। श्रीहरिकोटा से इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 2 के सफल लॉन्च के बाद पूरे देश में इसकी तारीफ हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ने भी चंद्रयान 2 के सफल लॉन्चिंग के बाद सभी को बधाई दी है। 

सिर्फ यही नहीं बॉलीवुड खेमा भी चंद्रयान 2 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। आपके चहेते सितारे अक्षय कुमार और बाहुबली स्टार प्रभास के साथ कई सितारों ने चंद्रयान की लॉन्चिंग के बाद अपनी रिएक्शन दिया है। 

शाहरुख खान ने अपना गाना, चांद तारे तोड़ लाऊं...सारी दुनिया पर मैं छाऊं...लिखकर इसरो की पूरी टीम को बधाई दी है। 



 

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा, 'इसरो ने फिर से एक इतिहास को रचा है। उनकी पूरी टीम को मेरा सलाम।'



 

फिल्म मेकर अशोक पंडित ने लिखा, 'मैं इसरो के हीरो को सलाम करता हूं। नरेन्द्र मोदी को बधाई इस सफलता के लिए। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।'



 

हर्षा भोगले ने लिखा, 'इसरो पर मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं। आशा करती हूं सब सही हो।'



 

बाहुबली फेम प्रभास ने लिखा, 'ये हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व की बात है कि आज इसरो ने चंद्रयान 2 को लॉन्च किया है। साथ ही बाहुबली टीम को भी बधाई जिसे इतने सालो के मेहनत के बाद तैयार किया गया था जैसे इस यान को तैयार किया गया है। भारत को ऐसी ही और शक्तियां मिलती रहें।'

बता दें इस चंद्रयान 2 की सफलता के बाद भारत देश दुनिया का चौथा देश बन गया है जो चांद पर पहुंचा है। इससे पहले यूएस, रूस और चाइना देश चांद पर पहुंचा था। बता दें प्रभास की फिल्म बाहुबली से लोगों को दिल जीत लिया। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद प्रभास को लगभग छह हजार लड़कियों से शादी के ऑफर भी मिले।  

Web Title: bollywood celebrities reaction on Chandrayaan2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे