लाइव न्यूज़ :

कन्फर्म: शादी के बंधन में बंधने वाले हैं रणवीर और दीपिका, ये है डेट

By विवेक कुमार | Updated: August 14, 2018 11:28 IST

Deepika Padukone & Ranveer Singh wedding Date Confirmed: अभी हाल ही में दोनों फिल्म 'पद्मावत' में साथ नजर आए थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम भी किए।

Open in App

मुंबई, 14 अगस्त: ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच रोमांस फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। अभी हाल ही में दोनों फिल्म 'पद्मावत' में साथ नजर आए थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। शादी हो या पार्टी दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। अब इन सबके बीच बॉलीवुड के लव बर्ड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कन्फर्म हो गई है। फिल्मफेयर की मानें तो दोनों 20 नवम्बर को शादी करने वाले हैं। 

बता दें कि रणवीर और दीपिका की इस शादी में सिर्फ दोनों के कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी।  वैसे शादी के बाद रणवीर और दीपिका भारत में दो रिसेप्शन भी रखेंगे, जो कि मुंबई में और दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में होगा। 

वहीं इस बीच अभिनेता कबीर बेदी इस खबर को पक्का करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दीपिका और रणवीर को शादी शुभकामनाएं दी है।

कबीर बेदी ने ट्वीट करते हुए कहा- 'बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। बहुत ही शानदार इवेंट होगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।' 

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच