लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस के कहने पर जावेद जाफरी के बेटे ने राजपाल यादव को जड़ दिया जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: March 6, 2020 13:42 IST

राजपाल यादव ने 'हंगामा 2' टीम के साथ कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग शुरू की है। यह सभी कलाकार शूटिंग शुरू करने से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म को प्रमोट करने के लिए भी पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजपाल यादव परेश रावल, शिल्पा शेट्टी और जावेद जाफरी के बेट मिजान जाफरी के साथ फिल्म 'हंगामा 2' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव लंबे अर्से से फिल्मों से दूर हैं। ऐसे में एक बार फिर वह परेश रावल, शिल्पा शेट्टी और जावेद जाफरी के बेट मिजान जाफरी के साथ फिल्म 'हंगामा 2' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। राजपाल यादव ने पूरी टीम के साथ कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग शुरू की है। यह सभी कलाकार शूटिंग शुरू करने से पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म को प्रमोट करने के लिए भी पहुंचे थे।  

इस बीच राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मशूहर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि राजपाल यादव सड़के किनारे बैठे हुए हैं, इतने में एक्ट्रेस प्रणिता और मिजान जाफरी वहां पहुंचते हैं। मिजान जाफरी से प्रणिता कहती हैं कि अगर तुम अपने दोस्त को जोरदार थप्पड़ लगाओगे तो मैं तुम्हें हजार रुपए दूंगी।

फिर क्या था प्रणिता के कहने पर मिजान जाफरी राजपाल यादव को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देते हैं। इसके बाद प्रणिता उन्हें एक हजार दे देती हैं। थप्पड़ मारने के बाद मिजान राजपाल से कहते हैं कि इसमें 500 रुपये तेरे और 500 मेरे। इसके बाद दोनों एक्टर 'पैसा-पैसा' गाने पर वहीं डांस करने लगते हैं। राजपाल यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 

टॅग्स :राजपाल यादवबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!