लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के लिए राजपाल यादव को करना पड़ा था लंबा इंतजार, 16 साल बाद कुछ तरह हुई थी मुलाकात

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 16:45 IST

एक इंस्टाग्राम लाइव चैट में राजपाल ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के लिए 16 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देचुप चुप के, फिर हेरा फेरी, हंगामा और मालामाल विकली जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से राजपाल ने अपने हुनर का परिचय दिया।साल 1984 में जब वह एक्टिंग करने मुंबई आए तो उनका सपना था कि वह बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करें।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। बतौर कॉमेडियन उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने भी राजपाल के काम को हमेशा सराहा है। चुप चुप के, फिर हेरा फेरी, हंगामा और मालामाल विकली जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमेडी से राजपाल ने अपने हुनर का परिचय दिया। राजपाल यादवअमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। 

हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव चैट में राजपाल ने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से पहली बार मिलने के लिए 16 सालों का लंबा इंतजार करना पड़ा। साल 1984 में जब वह एक्टिंग करने मुंबई आए तो उनका सपना था कि वह बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करें। लेकिन काफी समय तक यह मौका नहीं आया। उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन अमिताभ से मिलने का मौका उन्हें तब तक नहीं मिला था। 

साल 2001 में डेविड धवन की फिल्म 'चोर मचाए शोर' के सेट पर अचानक डेविड धवन ने उन्होंने बताया कि फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' उन्हें एक सीन अमिताभ बच्चन के साथ करना है। इस बात को सुनते ही राजपाल का वर्षो पुराना सपना पूरा हो गया। इस सीन में राजपाल यादव को बुखार आए शख्स की भूमिका निभानी थी और उन्हें अमिताभ को रोकने के लिए कहना था। 

राजपाल यादव ने इस सीन को बड़े ही खूबसूरती के साथ पूरा किया। राजपाल यादव के काम को देखकर अमिताभ ने भी उनकी प्रशंसा की। इस फिल्म के बाद अमिताभ और राजपाल ने एक साथ वक्त और बाबुल जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनराजपाल यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!