लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेन्द्र मोदी ने की गुफा में तपस्या तो बॉलीवुड के इस एक्टर ने कसा तंज, कहा- कैमरे के साथ मेडिटेशन की नई तकनीक

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2019 13:03 IST

कमाल खान  ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया, इससे सिद्ध होता है कि भारत के इतिहास में वो सबसे भयभीत प्रधानमंत्री हैं।

Open in App

पूरे सोशल मीडिया और देश में इस समय जिस खबर की चर्चा है वो है पीएम मोदी का गुफा में ध्यान करना। शनिवार को केदारनाथ पहुंचे पीएम मोदी ने गुफा के अंदर बैठकर ध्यान लगाया। जहां से उनकी तस्वीर तीन एंगलों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। इसी फोटो पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर कमाल खान ने तंज कसा है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केआके ने पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर शेयर की है। जिसमें लिखा है, 'पीएम नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ में कैमरे के साथ मेडिटेशन का ये है नया तरीका।' केआके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीएम पर कसा गया उनका ये तंज जहां कुछ लोगों को पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग केआके को इसके लिए खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। 

 

केआके हमेशा ही अपनी बात खुलकर रखते हैं। फिर चाहे वो फिल्मों के बारे में हो या पॉलिटिकल मुद्दों के बारे में। कुछ दिनों पहले भी केआके पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय  में पांच साल में पहली बार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तो सभी को लगा था कि पीएम पत्रकारों के सवाल का जवाह देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस पर पीएम मोदी की आलोचना की जा रही है। इस पर अब बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान  ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

कमाल खान  ने ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। कमाल ने ट्वीट करके लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया, इससे सिद्ध होता है कि भारत के इतिहास में वो सबसे भयभीत प्रधानमंत्री हैं। उनका सीना 56 इंच का नहीं बल्कि 6 इंच का है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?