लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामला: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को NCB ने दोबारा भेजा समन, 16 दिसंबर होगी फिर से पूछताछ

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2020 15:07 IST

ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अर्जुन रामपाल को 16 दिसंबर को तलब किया है। पिछले महीने भी अर्जुन रामपाल और उनकी लिविंग पार्टनर से एनसीबी ने लंबी पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देNCB ने एक्टर अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने दोबारा समन भेजा है।अर्जुन रामपाल अब 16 दिसंबर को एनसीबी के सामने पेश होंगे।

मुंबई: बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन मामले की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्टर अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने दोबारा समन भेजा है। अर्जुन रामपाल अब 16 दिसंबर को एनसीबी के सामने पेश होंगे। एनसीबी ने दोबारा समन भेजा है। बता दें कि ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल से पहले भी एक बार पूछताछ हो चुकी है। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल से कई घंटों तक पूछताछ की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही है। 

एनसीबी ऑफिस से निकलने के बाद अर्जुन रामपाल ने 13 नवंबर को कहा था," किसी भी निर्दोष की प्रतिष्ठा का कत्ल करना गलत है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना देना नही है। मगर इस केस को लेकर एनसीबी जो काम कर रही है वो सही है। जिन मामलों की जांच एनसीबी कर रही है, एनसीबी को भी इस पर यकीन हो गया है कि मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है''

दक्षिण मुंबई में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय से शाम करीब छह बजे निकलने के बाद अभिनेता ने कहा, 'मैं जांच में सहयोग कर रहा हूं और एनसीबी के अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं।' रामपाल दिन में 11 बजे एनसीबी कार्यालय पहुंचे थे। अधिकारी ने कहा कि रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल बार्टल को बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। 

अभिनेता के बांद्रा में आवास पर छानबीन के बाद एनसीबी ने रामपाल और उनकी पार्टनर डेमेट्रिएडेस को तलब किया था। एजेंसी ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट इत्यादि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने के साथ ही रामपाल के वाहन चालक से भी पूछताछ की थी। रामपाल के आवास की तलाशी लेने के एक दिन पहले एनसीबी ने बॉलीवुड के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को गिरफ्तार किया था। शहर की एक अदालत से उनको जमानत मिल गयी। एनसीबी ने जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के इस्तेमाल के संबंध में जांच शुरू की थी।

टॅग्स :अर्जुन रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

बॉलीवुड चुस्कीCrakk: चौथे दिन 'क्रैक' का बुरा हाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े आए सामने

बॉलीवुड चुस्कीCrakk Box Office: पहले दिन 'क्रैक' ने कमाए इतने करोड़, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की जोड़ी पर्दे पर, देखें आंकड़े

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?