लाइव न्यूज़ :

बिपाशा ने खोले फिल्म इंडस्ट्री के कई राज, एक्ट्रेस ने कहा यहां सच बोलना अच्छा नहीं माना जाता है

By वैशाली कुमारी | Updated: September 24, 2021 09:55 IST

बिपाशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बाॅलीवुड के कई राज खोले। उन्होनें बताया की, यहां सच बोलना या कहें जो मुंह में आए वो कहना अच्छा नहीं माना जाता।

Open in App
ठळक मुद्देबिपाशा को उनके बाॅडी के कलर को लेकर भी काफी कुछ सुनने को मिलता रहा हैबिपाशा बासु को बाॅलीवुड में आए करीब बीस साल पूरे हो गए हैं

बिपाशा बासु को बाॅलीवुड में आए करीब बीस साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा ने जब इस इंडस्ट्री में कदम रखा था तब से लेकर अबतक बाॅलीवुड में काफी बदलाव आया है। उस समय इंडस्ट्री का माहौल अलग हुआ करता था, लेकिन बिपाशा तब भी अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती थी और अब भी। बीपाशा अक्सर अपने शूट और ड्रेसेस को लेकर चर्चाओ में बनी रहती हैं। वहीं पिछले दिनों एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में अजीब नियमों का सामना करना पड़ता था। हालांकि अभिनेत्री ने कभी इन रुल को  अहमियत नहीं दी।

बिपाशा ने एक इंटरव्यू के दौरान बाॅलीवुड के कई राज खोले। उन्होनें बताया की, यहां सच बोलना या कहें जो मुंह में आए वो कहना अच्छा नहीं माना जाता। जबकि बिपाशा मुंहफट थी और जो मन में आता था कह देती थी। उनकी इस आदत के कारण उन्हें बहुत सुनना भी पड़ता था और उन पर मुंहफट का टैग भी लगा था।

इसके साथ ही बिपाशा एक और बात को याद करते हुए बताती हैं कि एक बार वो ग्लास में आइस टी पी रही थी और उन्हें इस पर सलाह मिली थी कि लोग समझेंगे तुम एल्कोहल ले रही हो, बेहतर होगा ये आइस टी ग्लास की जगह कप में पियो। बिपाशा हमेशा ही अपने बोल्डनेस और कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती थी। एक बार जब उन्होंने किसी पार्टी में बैकलेस ब्लाउज पहना था तो उन्हें सलाह मिली थी कि इस तरह के कपड़े केवल ऑनस्क्रीन पहनने चाहिए, रियल लाइफ में नहीं।

इस इंटरव्यू में बिपाशा ने बात करते हुए आगे बताया कि जब एक बार उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फिल्म के सेट पर बुलाया था तो इस बात पर हंगामा खड़ा हो गया था। उन्हें उस समय भी समझाया गया था कि ब्वॉयफ्रेंड की बातें खुलेआम करना ठीक नहीं है। वहीं बिपाशा को उनके बाॅडी के कलर को लेकर भी काफी कुछ सुनने को मिलता रहा है। बिपाशा बताती हैं कि उन्हें सनबाथ लेना बहुत पसंद था और वे जब भी ऐसा करती तो उन्हें कहा जाता था कि तुम्हारा रंग पहले से ही दबा है धूप में और सांवली क्यों हो रही हो। 

टॅग्स :बिपाशा बसुबॉलीवुड अभिनेत्रीविवादबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!