लाइव न्यूज़ :

Bipasha Basu: बिपाशा बसु की बेटी देवी के के हृदय में थे दो छेद, तीन माह की आयु में सर्जरी करानी पड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 7, 2023 16:05 IST

Bipasha Basu: अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा है कि उनकी बेटी देवी का जन्म हृदय में एक विकृति के साथ हुआ था और तीन माह की आयु में उसके हृदय की सर्जरी करानी पड़ी। बसु ने नवंबर 2022 में अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकरण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बाबू ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। तीन महीने की थीं, तो उनके छोटे बच्चे को ओपन हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था।हमारा सफर किसी सामान्य माता-पिता से अलग रहा है।

मुंबईः बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इंस्टाग्राम लाइव पर नेहा धूपिया के साथ बातचीत में कहा कि देवी के दिल में दो छेद थे। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बाबू ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

बिपाशा यह साझा करते हुए भावुक हो गईं कि जब वह तीन महीने की थीं, तो उनके छोटे बच्चे को ओपन हार्ट सर्जरी से गुजरना पड़ा था। बिपाशा ने बताया कि देवी के जन्म के तीसरे दिन डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद हैं और उन्हें यह जांचने के लिए हर महीने स्कैन कराने के लिए कहा गया था कि छेद अपने आप ठीक हो रहे हैं या नहीं।

बसु (44) ने शनिवार को अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव सत्र में कहा कि बच्ची को जन्म देने के तीन दिन बाद, चिकित्सकों ने उनसे कहा कि उनकी बेटी के हृदय में दो छेद हैं। बसु ने कहा, ‘‘हमारा सफर किसी सामान्य माता-पिता से अलग रहा है।...बच्ची के जन्म के तीसरे दिन मुझे पता चला कि मेरी बेटी के जन्म के समय से ही उसके हृदय में दो छेद हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा था कि मैं इसे साझा नहीं करूंगी, लेकिन मैं इसे साझा कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऐसी कई माताएं हैं जिन्होंने इस सफर में मेरी मदद की, और उन माताओं को ढूंढना बेहद मुश्किल था...।’’

बसु ने कहा कि वह और उनके पति एवं अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने जब अपनी बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जाना, तब वे स्तब्ध रह गये थे। उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारी स्थिति सामान्य हो गई है। अब उसे छुट्टियों पर ले जाना, किसी मित्र के घर ले जाना बहुत अच्छा लगता है।’’

टॅग्स :बिपाशा बसुमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?