बिपाशा बसु एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। पिछले कई दिनों से बिपाशा के प्रेग्नेंट होंने की खबरें आ रही हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वो ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करतीं नजर आई थीं। जिसके बाद अब एक बार फिर से कहा जा रहा है कि वह मां बनने वाली हैं। बिपाशा हाल ही में फिल्म के सेट पर पहुंची जहां वह मीडिया के सामने अपने बेबी बंप को छुपाते हुए नजर आई हैं।
अब हाल ही में बिपाशा और उनके हसबैंड करण सिंह ग्रोवर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक स्पा के बाहर कार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान बिपाशा अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही हैं। इससे पहले बिपाशा और करण को मुंबई के हिन्दुजा हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। इसी के बाद से उनकी फैमिली प्लानिंग के कयास लगाए जा रहे हैं।
जबकि हाल ही में अपने 39वें बर्थडे पर बिपाशा ने मीडिया इंटरेक्शन में कहा था कि करण ने उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट दिया है, जो कुछ दिनों बाद आपको पता चल जाएगा। मैं उसे अभी नहीं बताऊंगी। बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी।