लाइव न्यूज़ :

Billi Billi Teaser: सलमान खान की फिल्म के नए गाने का टीजर आउट, पूजा हेगड़े संग जमकर नाचे 'भाईजान'

By अंजली चौहान | Updated: March 1, 2023 15:29 IST

सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के 'बिल्ली-बिल्ली' सॉन्ग का टीजर सामने आने के बाद फैन्स को पूरे गाने के रिलीज होने का इंतजार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म का नए गाने का टीजर आउट दोनों के बीच गाने में दिखी कमाल की जुगलबंदी गाने को 2 मार्च को आधिकारिक रूप से रिलीज किया जाएगा

मुंबई: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ फैन्स के बीच धमाल मचाने आ रहे हैं। फैन्स को सलमान की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में आज निर्माताओं ने फिल्म का 'बिल्ली-बिल्ली अख गोरिये' गाने का टीजर रिलीज कर दिया है।

वीडियो में एक्टर सलमान और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े साथ में नजर आ रहे हैं। गाने का टीजर रिलीज होने के साथ ही यह फैन्स की बीच तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स अपने स्टार को देखकर बहुत खुश हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

सिंगर सुखबीर द्वारा गाए इस गाने में एक्ट्रेस पूजा ने लाल रंग का खूबसूरत ब्लाउज और पलाजो पहना है। वहीं, सलमान ने ब्लैक कलर का कोट और वाइट शर्ट पहनी हुई है। दोनों डांस फ्लोर पर जमकर डांस कर रहे हैं। सलमान पूरे जोश में पूजा के साथ 'बिल्ली-बिल्ली अख' पर झूमकर नाच रहे हैं जो कि फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। 

बिल्ली-बिल्ली का टीजर आउट 

गौरतलब है कि 1 मार्च को रिलीज हुए गाने के टीजर के बारे में 28 फरवरी को ही सलमान ने सूचना दे दी थी। उन्होंने इंस्टग्राम पर फिल्म गाने के बारे में जानकारी साझा करते हुए पोस्ट किया था। 'बिल्ली-बिल्ली' को कुमार ने लिखा है और विक्की संधू ने अतिरिक्त गीत लिखे हैं, जिन्होंने गाने को कंपोज भी किया है। 

वहीं, इससे पहले 'नैयो लगदा' सॉन्ग रिलीज हुआ था। इसमें सलमान खान लंबे बालों के लुक में थे। इस गाने का हुक स्टेप दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था। इस रोमांटिक गाने में पूजा हेगड़े भी नजर आई थी जो खूबसूरत लद्दाख के पहाड़ों के बीच डांस कर रही थी। 

कब रिलीज होगा सॉन्ग 

सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के 'बिल्ली-बिल्ली' सॉन्ग का टीजर सामने आने के बाद फैन्स को पूरे गाने के रिलीज होने का इंतजार हैं। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर गाना कब रिलीज होगा, तो हम बताते हैं आपको इसका जवाब।

बता दें कि 2 मार्च, गुरुवार को सलमान खान के नए सॉन्ग रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इस साल ईद के दिन रिलीज किए जाने की उम्मीद है। 

टॅग्स :सलमान खानपूजा हेगड़ेबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!