लाइव न्यूज़ :

एनडीए में आते ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को वाय प्लस कैटेगरी सुरक्षा, सुरक्षा घेरे में 11 सुरक्षा कर्मी तैनात

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2025 16:03 IST

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने 5 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा घेरे में 11 सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं।जेड सुरक्षा के बाद वाय प्लस सुरक्षा का नाम आता है। 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होता है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को वाय प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार यह सुरक्षा केंद्र सरकार के स्तर पर मंजूर की गई है। अब पवन सिंह के साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो उनके आने-जाने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। के पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि जेड सुरक्षा के बाद वाय प्लस सुरक्षा का नाम आता है। इस सुरक्षा घेरे में 11 सुरक्षा कर्मी शामिल होते हैं।

इसमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होता है। इसके साथ ही इस जत्थे में पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं। पवन सिंह को यही सुरक्षा दी गई है। बता दें कि, हाल ही में पवन सिंह की भाजपा में घर वापसी हुई है। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पवन सिंह ने 5 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सूत्रों की मानें तो पवन सिंह आरा या काराकाट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दूसरी ओर इन दिनों पवन सिंह का विवाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह से चल रहा है। इन दिनों दोनों का विवाद सुर्खियों में है। ज्योति सिंह पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।

हाल ही में ज्योति सिंह ने लखनऊ स्थित पवन सिंह के फ्लैट पर पहुंचकर उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, और ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि वह मानसिक तनाव में हैं और आत्महत्या करने की सोच रही हैं।

इसबीच करणी सेना ने ज्योति सिंह का साथ देने को कहा है। हरियाणवी अभिनेत्री अंजली राघव की कमर छूने की बाद भी इनको लगातार धमकियां मिल रही थी। उधर, अभिनेता पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी की है और बेटी की सुरक्षा तथा न्याय की मांग रखेंगे।

टॅग्स :पवन सिंहबिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाBihar BJPभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPati Patni Aur Woh 2 का टीजर आउट, सारा-रकुल और वामिका के बीच फंसेंगे आयुष्मान...

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!