लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 14' का खिताब जीतने के बाद रुबीना दिलैक बोलीं- अभिनव शुक्ला के साथ दूसरी बार करूंगी शादी, जानें वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 22, 2021 21:04 IST

Bigg Boss 14 winner: रुबिना दिलैक ने "छोटी बहू" और "शक्ति- अस्तित्व के एहसास की" में काम किया है। अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिलैक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं।निक्की तम्बोली तीसरे स्थान पर रहीं जबकि अली गोनी चौथे स्थान पर रहे।अक्टूबर में इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही रुबिना दिलैक दर्शकों की पसंद रहीं।

Bigg Boss 14 winner: टीवी स्टार रुबिना दिलैक ने गायक राहुल वैद्य को पछाड़कर रियलिटी शो " बिग बॉस" का 14वां सीजन जीत लिया है।

36 लाख रुपये का इनाम और एक खूबसूरत ट्रॉफी जीत कर रुबीना काफी खुश हैं। शो खत्म होने के बाद रुबीना अब अपनी शादीशुदा जिंदगी पर फोकस करने वाली हैं। वह अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ दोबारा अपना घर बसाने वाली हैं। बिग बॉस के घर में रुबीना और अभिनव ने इस बात का खुलासा किया था कि शो में आने से पहले उनकी शादीशुदा जिंदगी बुरे दौर से गुजर रही थी।

उनके तलाक लेने की खबरें भी आ रही थीं। शो जीतने के बाद अब रुबीना ने एक इंटरव्यू में कहा, ''अभिनव के सपोर्ट ने बिग बॉस के घर में मुझे बहुत मजबूत किया था, जब मैंने शो जीता तो उन्होंने गले लगाया, किस किया और बधाई दी। यह मेरे लिए बेहद खूबसूरत था कि वह मेरे साथ थे,अब मैं डेस्टिनेशन वेडिंग के बारे में सोच रही हूं, जाहिर है कि यह मेरी दूसरी शादी होगी, इसमें जीवन भर का सफर शामिल होगा, जिसका हमने शो में एक-दूसरे से वादा किया था।''

बता दें कि 'बिग बॉस 14' के विजेता की दौड़ में रुबीना के साथ सिंगर राहुल वैद्य रनर अप रहे। शो में विजेता की प्राइज मनी 50 लाख रु. थी, उसमें से 14 लाख रु. लेकर राखी सावंत ने शो छोड़ने का फैसला किया था, जिसके बाद प्राइज मनी घट कर 36 लाख रु. हो गई थी।

टॅग्स :बिग बॉसरुबीना दिलेकसलमान खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?