लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: रुबीना दिलेक बनी बिग बॉस 14 की विजेता, जानें कौन बने रनर अप

By अनुराग आनंद | Updated: February 22, 2021 07:33 IST

टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलेक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में अभिनेत्री निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया।माधुरी दीक्षित ने अपने अपकमिंग डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का ऐलान किया।

मुंबईटीवी अभिनेत्री रुबीना दिलेक ने गायक राहुल वैद्य को पछाड़कर रियलिटी शो " बिग बॉस" का 14वां सीजन जीत लिया है। दिलैक ने "छोटी बहू" और "शक्ति- अस्तित्व के एहसास की" में काम किया है। कार्यक्रम के मेजबान अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया।

दिलैक (33) अपने अभिनेता-पति अभिनव शुक्ला के साथ कार्यक्रम में दिखाए जाने वाले घर में गई थी। वह अक्टूबर में इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही दर्शकों की पसंद रहीं। दिलेक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में अभिनेत्री निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं। तम्बोली तीसरे स्थान पर रहीं जबकि गोनी चौथे स्थान पर रहे।  

निक्की भी चाहती थीं 14 लाख लेकर बाहर होना

फिनाले के दौरान सलमान ने राखी को रितेश से मिलवाया। हालांकि, वे राखी के पति नहीं, बल्कि एक्टर रितेश देशमुख थे। रितेश बिग बॉस हाउस में टास्क लेकर गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को ऑप्शन दिया 14 लाख रुपए ले जाने का। 10 सेकंड की टाइम लिमिट में राखी और निक्की ने बजर दबाया। पहले बजर राखी ने दबाया था इसलिए उन्हें 14 लाख दिए गए, लेकिन वे विनर की रेस से बाहर हो गईं।

शो डांस दीवाने का ऐलान

सलमान ने शो में माधुरी दीक्षित से वीडियो कॉल पर बात की। जहां माधुरी ने अपने अपकमिंग डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का ऐलान किया। शो के जज धर्मेंन्द्र येलांडे और तुषार भी शो पर कुछ कंटेस्टेंट के साथ पहुंचे। टॉप 2 फाइनलिस्ट रुबीना और राहुल ने बिग बॉस हाउस की लाइट्स ऑफ कर शो के इस सीजन में बने घर को अलविदा कहा।

नोरा फतेही ने भी डांस परफॉर्मेंन्स प्रस्तुत की-

5 सीजन पहले बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली नोरा फतेही ने अपने हिट डांस नंबर्स पर परफॉर्मेंन्स दी। जिनमें साकी, हाय गर्मी जैसे गाने शामिल थे। सलमान ने उनके साथ साकी-साकी सॉन्ग पर परफॉर्म किया। इसके अलावा शो पर धर्मेन्द्र ने भी मैं जट यमला पगला दीवाना गाने पर एंट्री ली।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :बिग बॉससलमान खानभारतमुंबईमाधुरी दीक्षितराखी सावंतरुबीना दिलेक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?