लाइव न्यूज़ :

BB14: घर से बेघर होने के लिए ये सदस्य हुए नॉमिनेट, निक्की तंबोली के फैसले से सीनियर्स भी हुए हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 15, 2020 09:45 IST

बिग बॉस-14 के टास्क में भिड़ीं निक्की तंबोली-जैसमीन भसीन। रो पड़ीं जैसमीन बोलीं- बिग बॉस निक्की मुझे नेशनल टीवी पर गालियां नहीं दे सकती है...

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस-14 में शुरू हुआ पहला फार्मिंग करने का टीम टास्क, जिसमें सबने अपनी जान लगा दी।बिग बॉस-14 में इस टास्क का नाम मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है रखा गया था।

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ’ एक बार फिर से फैंस के सामने पेश हो गया है। बिग बॉस 14 को फैंस अभी तक काफी पसंद कर रहे हैं। इस बार भी शो में सीनियर की भूमिका ने सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई है। ऐसे में हाल ही में निक्की तंबोली घर की पहली कंफर्म सदस्य बन गई हैं। इसके साथ ही सारा गुरपाल को सीनियर्स ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

जब से निक्की घर में कई हैं वो अपने कारनामों के कारण सुर्खियों में हैं। जहां कुछ घरवाले उनको पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके विरोध में नजर आ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में घर की संचालक बनी निक्की ने दोस्ती निभाई जिससे वह फिर से घरवालों के लिए कांटा बन गई हैं।

बिग बॉस 14 में फार्म लैंड टास्क में सभी कंटेस्टेंट ने मिलकर दमखम से टास्क किया। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है टास्क में  2 टीमें बनाई गई थीं। पहली टीम में निशांत, पवित्रा, राहुल, एजाज खान रहे और दूसरी टीम में जान, जैसमीन भसीन, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, शहजाद रहे। इसी के बाद बिग बॉस-14 में शुरू हुआ पहला फार्मिंग करने का टीम टास्क, जिसमें सबने अपनी जान लगा दी।

टास्क को सभी ने मिलकर काफी इंटरटेनिंग बनाया। लेकिन फार्म टास्क एक लड़ाई के मैदान में बदल गया। निशांत, राहुल, जैसमीन, रुबीना और अभिनव ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों के बनाए गार्डन को तोड़ना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं रुबीना ने दूसरे टीम से गार्डन में घर का कचरा लाकर फेंक दिया। 

वहीं निक्की के द्वारा गाली दिए जाने के कारण जैसमीन काफी नाराज भी नजर आईं और उनकी काफी लड़ाई भी हुई।। ऐसे में टास्क की संचालक बनीं निक्की तंबोली को आखिर में बिग बॉस ने फैसला सुनाने के लिए कहा। तब निक्की ने निशांत, पवित्रा, राहुल, एजाज खान वाली पहली टीम में विजेता घोषित किया। निक्की तंबोली ने कहा कि उन्हें इस टीम का गार्डन खूबसूरत लगा है क्योंकि कमल कीचड़ में ही खिलते हैं।  

निक्की के इस फैसले से घरवालों के साथ साथ सीनियर्स भी हैरान नजर आए। इससे कहीं ना कहीं सभी को लगा है कि निक्की ने अपनी दोस्ती निभाई।निक्की तंबोली ने कहीं ना कहीं पक्षपात किया था और अपने दोस्तों राहुल-निशांत की टीम को जानबूझकर विजेता बनाया था। निक्की के फैसले के बाद अब जान, जैसमीन भसीन, अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलाइक, शहजाद सीधा-सीधा नॉमिनेट हो गए। 

टॅग्स :बिग बॉसहिना खानसिद्धार्थ शुक्‍लागौहर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस