Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर से पहले ही दिन बाहर हुए ये दो कंटेस्टेंट
By विवेक कुमार | Published: September 17, 2018 11:19 AM2018-09-17T11:19:13+5:302018-09-17T11:43:03+5:30
Bigg Boss 12 Updates भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी शिष्या जसलीम नथारू के साथ पहुंचे। इसी दौरान दोनों ने खुलासा किया कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।
मुंबई, 17 सितम्बर: फेमस टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरुआत हो चुकी है। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। 100 दिनों तक चलने वाले इस शो में कंटेस्टेंट इस बार जोड़ी और सिंगल के रूप में मुकाबला करते नजर आएंगे। वहीं सलमान खान ने अपने दमदार परफॉरमेंस के साथ घर के सभी कंटेस्टेंट का परिचय दिया। बिग बॉस के घर में पहले ही दिन मित्तल जोशी और सुरभि बाहर हो गईं। फैन्स ने रोशमी बानिक और कीर्ति वर्मा की जोड़ी को चुना। अब वे घर में अपनी किस्मत आजमाएंगी।
Dhoom machane aayi hai #BiggBoss12 mein. Log on to Voot and vote for Kriti Verma to see her in the house. @justvootpic.twitter.com/5pzEtofgCA
— COLORS (@ColorsTV) September 15, 2018
वहीं बिग बॉस के घर में दीपक ठाकुर और उर्वशी वाणी ने एंट्री की है। दोनों ही सिंगर हैं। दीपक ने गैंग्स ऑफ़ वासेपुर और मुक्केबाज में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं।
#SurbhiRana and #MitalJoshi have been eliminated while #RoshmiBanik and #KritiVerma enter the #BB12 house as a brand new jodi. #BiggBoss12@BeingSalmanKhan@campusshoes
— COLORS (@ColorsTV) September 16, 2018
वहीं घर में सृष्टि रोडे और जयपुर की सबा खान और सोमी खान, भजन सम्राट अनूप जलोटा अपनी शिष्या जसलीम नथारू के साथ पहुंचे। इसी दौरान दोनों ने खुलासा किया कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।
नेहा पेंडसे अपनी मां के साथ पहुंचीं। रोमिल चौधरी- निर्मल सिंह, दीपिका कक्कर और इब्राहिम ने एंट्री की है। घर में सौरभ पटेल और शिवाशीष मिश्रा ने भी एंट्री की है। सौरभ किसान हैं और शिवाशीष मिश्रा बिजनेसमैन हैं। पहले प्रतियोगी के तौर पर छोटे पर्दे के सितारा करणवीर बोहरा ने एंट्री की।
बता दें कि इस बार बिग बॉस को प्राइम टाइम पर दिखाया जाएगा इसलिए इसमें अभद्र भाषा, बेडरूम रोमांस, जातिगत टिप्पाणियां जैसी चीजें न सुनाई देगी और न दिखाई।