लाइव न्यूज़ :

'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर मुंबई के कमाठीपुरा के 55 से अधिक निवासियों ने दायर की याचिका

By अनिल शर्मा | Updated: February 24, 2022 09:16 IST

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुझाव दिया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम बदल देना चाहिए। भंसाली प्रोडक्शंस के वकील ने कोर्ट में बताया कि वह अपने मुवक्किल से इस मामले में बात करेंगे। हालांकि बात यहीं तक नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकमाठीपुरा के 55 से अधिक निवासियों द्वारा दायर याचिका में फिल्म में से इलाके का नाम हटाने की मांग की गई सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुझाव दिया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम बदल देना चाहिएगंगूबाई के दत्तक पुत्र बाबूजी शाह ने फिल्म और 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पुस्तक पर भी रोक लगाने की मांग की थी

मुंबईः आलिया भट्ट अभिनीत और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन इससे पहले ही फिल्म के नाम और इसमें मुंबई के इलाकों के जिक्र को लेकर लोग भारी गुस्से में हैं। 

गंगूबाई काठियावाड़ी की रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं। लंबित मामलोंं पर बुधवार को सुनावई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर्स को नाम बदलने का सुझाव दिया है। बार और बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जेके माहेश्वरी की एक बेंच बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर सुनवाई कर रही थी। जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माताओं सहित आलिया भट्ट, लेखक एस हुसैन जैदी और जेन बोर्गेस के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि शिकायत में मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी सम्मन पर रोक को बढ़ा दिया गया था। लेखक एस हुसैन जैदी और जेन बोर्गेस की किताब पर फिल्म आधारित है।

 सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुझाव दिया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म का नाम बदल देना चाहिए। भंसाली प्रोडक्शंस के वकील ने कोर्ट में बताया कि वह अपने मुवक्किल से इस मामले में बात करेंगे। हालांकि बात यहीं तक नहीं है। मुंबई के कमाठीपुरा के कुछ निवासियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से इलाके का नाम हटाए जाने की मांग की है। याचिका में कहा गया कि फिल्म पूरे इलाके को 'रेड लाइट एरिया' और यहां की महिलाओं को वेश्या के रूप में दिखाकर 'बदनाम' करती है। 

इससे पहले, गंगूबाई के दत्तक पुत्र बाबूजी शाह ने फिल्म और 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पुस्तक पर भी रोक लगाने की मांग की थी।कमाठीपुरा के 55 से अधिक निवासियों द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि फिल्म में भट्ट का गंगूबाई का चित्रण पूरे क्षेत्र और वहां रहने वाली महिलाओं और लड़कियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

टॅग्स :आलिया भट्टसंजय लीला भंसालीसुप्रीम कोर्टबॉम्बे हाई कोर्टहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई