Bigg Boss 13: 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेगा भोजपुरी का सुपर स्टार, घरवालों की होगी आफत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 15, 2019 04:34 PM2019-10-15T16:34:05+5:302019-10-15T16:34:17+5:30

भोजपुरी सुपरस्टार के चाहने वालों के एक खुशखबरी है। एक्टर जल्द बिग बॉस 13 के घर में नजर आने वाले हैं।

bhojpuri superstar khesari lal yadav may enter the bigg boss 13 | Bigg Boss 13: 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेगा भोजपुरी का सुपर स्टार, घरवालों की होगी आफत

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस' में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेगा भोजपुरी का सुपर स्टार, घरवालों की होगी आफत

Highlightsघर में जल्द ही खेसारी लाल यादव की जल्द एंट्री हो सकती है। खेसारी लाल को घर में एंट्री के लिए अप्रोच किया गया है।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार एक महीने में ही एक प्रतियोगी को फिनाले का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में हर कोई फिनाले की रेस में लगा हुआ है। अब शो का तीसरा हफ्ता शुरू हो गया है। कोएना मित्रा और दलजीत कौर घर से बाहर हो चुकी हैं।

बाकी के घरवाले भी घर से बाहर होने से बचने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। ऐसे में अब फैंस को घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री का भी इंतजार है। खबरों की माने तो भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव घर में बतौर वाइल्ड कार्ड घर में एंट्री कर सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार घर में जल्द ही खेसारी लाल यादव की जल्द एंट्री हो सकती है। खेसारी लाल को घर में एंट्री के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अभी इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। ऐसे में अगर खेसारी लाल घर में आते हैं तो घर वालों की आफत हो सकती है।

खेसारी लाल की अच्छी पॉपुलर्टी है ऐसे में सभी तो पता है वह घर में लंबा टिक सकते हैं। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि वह कुछ समय के लिए ही घर में जाएं। अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि खेसारी लाल शुक्रवार 25 अक्टूबर को घर में एंट्री करेंगे।
 

Web Title: bhojpuri superstar khesari lal yadav may enter the bigg boss 13

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे