सोशल मीडिया पर छाईं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, जानिए क्या है कारण?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 20, 2018 03:43 PM2018-04-20T15:43:05+5:302018-04-20T15:43:05+5:30

भोजपुरी की हॉट सनसनी स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है।

Bhojpuri actress Amrapali Dubey, who is on social media, know what is the reason? | सोशल मीडिया पर छाईं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, जानिए क्या है कारण?

सोशल मीडिया पर छाईं भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, जानिए क्या है कारण?

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भोजपूरी की सबसे टॉप एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनको हर कोई सर्ज कर रहा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह एक दम से छा क्यों गई हैं।

प्रिया प्रकाश के बाद इस भोजपुरी एक्ट्रेस की आंखों ने मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल जब से ये सामने आया था कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में वह सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। तभी  से ही वह लगातार सुर्खियों में हैं।  4 साल पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था। वहीं,  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे एक फिल्‍म के लिए 7-9 लाख रुपये लेती हैं।

आम्रपाली दुबे ने फिल्‍म निरहुआ हिंदुस्‍तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्‍म से उन्‍हें जबरदस्‍त पहचान मिली थी। इसके बाद फिर उन्‍होंने खभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते इस साल उनकी 7 फिल्में रिलीज हो रही है। ऐसे में साल 2018 में आम्रपाली दुबे अपनी फिल्मों से तहलका मचाने वाली हैं।

भोजपुरी प्रोड्यूसर ने किया एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?

 वहीं, भोजपुरी की हॉट सनसनी स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रखा है। उनके सारे गाने इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहे भोजपुरी गानों में सबसे ज्यादा गाने आम्रपाली के गाने ही हैं। ऐसे में अचानक से अब वह सोशल मीडिया पर भी छा गई हैं। अलग अलग तरीकों से अभिनेत्री को सर्च किया जा रहा है।
 

Web Title: Bhojpuri actress Amrapali Dubey, who is on social media, know what is the reason?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे