लाइव न्यूज़ :

भीष्म साहनी की 'तमस' जिसपर बनी फिल्म पर रोक के लिए अदालत में दाखिल की गई थी याचिका, जानिए जज ने क्या कहा था?

By अनिल शर्मा | Updated: August 8, 2022 13:58 IST

भीष्म साहनी की तमस पर गोविंद निहलानी ने कालांतर में एक-एक घंटे के चार एपिसोड बनाए। वे मूल रूप से पंजाब (पाकिस्तान) में इसकी शूटिंग करना चाहते थे, लेकिन आतंकवादी हमलों के कारण फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही की। अपने पहले एपिसोड से ही लोकप्रिय हुई तमस विवादों में घिर गई थी। दूरदर्शन पर पहले दो एपिसोड के प्रदर्शन के बाद इसके खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतमस फिल्म भीष्म साहनी के उपन्यास तमस पर आधारित हैभीष्म साहनी की आज जयंती है।साहनी जितने अच्छे साहित्यकार थे उतने ही बढ़िया कलाकार भी थे।

आधुनिक हिन्‍दी साहित्‍य के प्रसिद्ध साहित्‍यकार, पटकथा लेखक, कहानीकार भीष्म साहनी की आज जयंती है। भीष्म साहनी को प्रेमचंद की परंपरा का अग्रणी लेखक माना जाता है। साहनी जितने अच्छे साहित्यकार थे उतने ही बढ़िया कलाकार भी थे। सइद मिर्जा की फिल्म 'मोहन जोशी हाजिर हो', में मुख्य कलाकार की भूमिका निभाए थे। वहीं खुद की चर्चित कृति 'तमस' पर इसी नाम से बनी फिल्म में हरनाम सिंह का पाठ अदा किया था। दोनों में उनके सशक्त और सचेत अभिनेता के गुण प्रामाणिक रूप में दिखे। 

'तमस' पर फिल्म बनाने का विचार कहां से आया?

सर रिचर्ड एटनबरो गांधी की जब बायोपिक बना रहे थे, इसकी दूसरी यूनिट में गोविंद निहलानी कैमरामैन थे। उन्होंने छुट्टी के दिन होटल में स्थित किताबों की दुकान से भीष्म साहनी की किताब 'तमस' दिखी जिसके शीर्षक से वे खासे प्रभावित हुए। कुछ पन्नों को खंगालने के बाद उन्हें पता चला कि यह कहानी तो विभाजन के बारे में है। निहलानी खुद एक शरणार्थी थे जो विभाजन के बाद भारत आ गए थे। उन्हें ये विषय काफी रोचक लगा और इसपर फिल्म बनाने के विचार किया। वहीं भीष्म साहनी, जिन्होंने निहलानी की फिल्म आक्रोश देखी थी, को विश्वास था कि वे तमस पर फिल्म बना सकते हैं। 

रिलीज के बाद विवादों घिर गई 'तमस'

निहलानी ने कालांतर में एक-एक घंटे के चार एपिसोड बनाए। वे मूल रूप से पंजाब (पाकिस्तान) में फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे, लेकिन आतंकवादी हमलों के कारण इसकी शूटिंग मुंबई में ही की। अपने पहले एपिसोड से ही लोकप्रिय हुई तमस विवादों में घिर गई थी। दूरदर्शन पर पहले दो एपिसोड के प्रदर्शन के बाद इसके खिलाफ एक याचिका दायर की गई। क्योंकि यह धार्मिक हिंसा की पृष्ठभूमि में सेट की गई थी। वहीं दूरदर्शन के हैदराबाद कार्यालय पर हमला किया गया। निहलानी को अज्ञात लोगों से धमकियां मिलीं जिसके बाद उन्हें दो महीनों तक पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई। 

अदालत ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

21 जनवरी 1988 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने व्यवसायी जावेद सिद्दीकी ने एक याचिका दाखिल कर फिल्म पर यह कहते हुए रोक लगाने की मांग की कि यह धारावाहिक "लोगों के दिमाग में जहर घोलेगा। "।  हालांकि जज साहब ने रविवार के दिन अदालत में चारों एपिसोड देखे और फैसला दिया कि इनका प्रदर्शन रोका नहीं जा सकता। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इसने (धारावाहिक) ने दोनों समुदायों में "कट्टरपंथियों" के साथ समान व्यवहार किया। धारावाहिक का "संदेश जोरदार और स्पष्ट है"। इस शृंखला को बाद में सिनेमाघरों में चार घंटे की फीचर फिल्म के रूप में रिलीज किया गया। फिल्म को अगस्त 2013 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिस्ट्री टीवी18 पर आठ भागों में पुनः प्रसारित किया गया था। 

तमस के स्टार कास्ट

तमस फिल्म भीष्म साहनी के इसी नाम के हिंदी उपन्यास पर आधारित थी। उपन्यास 1974 में प्रकाशित हुआ था और अगले वर्ष इसे साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला। फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी जिसमें अमरीश पुरी, एके हंगल, ओम पुरी, पंकज कपूर, भीष्म साहनी, दीपा साही , सुरेखा सीकरी और बैरी जॉन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारहिंदी साहित्य
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वफारस के शिराजी, भारत के कबीर और सर ऑर्थर कॉनन डॉयल

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!