लाइव न्यूज़ :

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खूबसूरत तस्वीरें आई सामने, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: January 28, 2023 14:34 IST

केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें देख फैन्स काफी खुश है और कपल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअथिया शेट्टी ने अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा।केएल राहुल के साथ तस्वीरों में खूब खुश दिखीं अथिया।एक्ट्रेस ने हल्दी और अन्य रस्मों की तस्वीरें साझा की है।

मुंबई: एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए। अब इस नए जोड़े की शादी की अनदेखीं तस्वीरें सामने आने लगे हैं। स्टार अपने फैन्स के लिए खूब तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों में अथिया बेहद प्यारी दिख रही है। दुल्हन बनीं सुनीश शेट्टी की लाडली खूब शर्मा रही हैं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरें देख फैन्स काफी खुश है और कपल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। अथिया ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें वह शर्माती हुई दिख रही हैं। उनके साथ उनकी दोस्त और अन्य लोग मौजूद है जो दुल्हन को देख काफी खुश हैं। एक अन्य तस्वीर में अथिया हाथ में पान के पत्ते लेकर बैठी और उसके साथ शादी की रस्म की जा रही है। 

अथिया ने पिंक ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी पहनी हैं जो उनपर खूब जच रही है। शादी की रस्मों के दौरान अथिया केएल राहुल की बाहों में सिमटी हुई हैं। बड़े ही प्यार से अथिया ने केएल राहुल को पकड़ा हुआ है और वह शर्मा रही हैं।

इन तस्वीरों को साझा करने से पहले अथिया ने अपनी हल्दी की तस्वीरें भी शेयर की। कपल की एक साथ हल्दी रस्म को परिवार ने अदा किया है। जिसमें केएल राहुल के साथ अथिया खिलखिला कर हंस रही हैं। हैवी एंब्रॉयडरी के गोल्डन सूट पहने एक्ट्रेस ने माथे पर बड़ा सा टीका पहना हुआ है।

टॅग्स :केएल राहुलआथिया शेट्टीसुनील शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट28 फरवरी को रचा जाएगा इतिहास, दूसरी पारी में 477 रन आगे जम्मू-कश्मीर, रणजी ट्रॉफी हारेगा कर्नाटक?

क्रिकेटRanji Trophy Final: मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना?, जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा पर बीसीसीआई एक्शन

क्रिकेटरणजी ट्रॉफी फाइनलः 87 ओवर, 2 विकेट और 284 रन, पहली बार खेल रहे फाइनल?, कर्नाटक के खिलाफ कमाल, पुंडीर की शानदारी बल्लेबाजी, 221 गेंद और 117 नाबाद रन

क्रिकेटRanji Trophy Final 2025-26: 24 फरवरी से हुबली में फाइनल, कर्नाटक के सामने जम्मू-कश्मीर

क्रिकेटRanji Trophy QF: 42 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, केएल राहुल ने शतक बनाया, 15 फरवरी से सेमीफाइनल में कर्नाटक के सामने उत्तराखंड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?