लाइव न्यूज़ :

रिलीज होते ही पर्दे पर छा गई शाहिद की 'बत्ती गुल मीटर चालू' , जानें पहले दिन की शानदार कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 22, 2018 16:00 IST

श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर की नई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने सिनेमाघरों में दस्तख दे दी है।

Open in App

श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर की नई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने सिनेमाघरों में दस्तख दे दी है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे टॉयलेट एक प्रेमकथा के निर्देशक श्री नारायण सिंह ने निर्देशित किया है और इस फिल्म के ट्रेलर को कुछ लोगों ने पसंद किया था तो वहीं कुछ लोगों ने इसे काफी क्रिटिसाइज भी किया।

 फिल्म ने पहले दिन कुल 6.76 करोड़ की कमाई की है।फिल्म द्वारा दूसरे और तीसरे दिन में बेहतर बिजनेस करने की उम्मीद है, शाहिद की पिछली फिल्म के बिजनेस की तुलना में यह बिजनेस 4 गुना कम है।

बता दें कि शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी से सजी इस फिल्म की कहानी बिजली की समस्या पर आधारित है। फिल्म में  दिव्‍येंदु शर्मा भी सपोर्टिंग रोल में हैं जो शाहिद के दोस्त की भूमिका में  हैं और एक फैक्ट्री के मालिक हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दिव्‍येंदु के फैक्ट्री में बिजली का बिल अचानक से 54 लाख रुपए का आ जाता है। 54 लाख रुपए का बिजली का बिल न चुका पाने की वजह से वो आत्महत्या कर लेता है। जिसके बाद ये पूरा मामला कोर्ट तक पहुंचता है।

शाहिद वकील की भूमिका में नजर आने वाले हैं और अपने दोस्त को इंसाफ दिलाने के लिए  इलेक्ट्रिसिटी कंपनी के खिलाफ केस लड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस यामी गौतम भी वकील के रोल में हैं जो अपोजिशन की तरफ से केस लड़ती हुई नजर आती हैं। 

ये पहली बार है जब बिजली की इस समस्या को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। फिल्म उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित होगी। फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' 21 सितम्बर को रिलीज होगी। यह दूसरा मौका है जब शाह‍िद कपूर और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों फ‍िल्‍म 'हैदर' में नजर आए थे।

टॅग्स :बत्ती गुल और मीटर चालूशाहिद कपूरबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल