लाइव न्यूज़ :

इस एक्ट्रेस ने लगाया कैब चालक पर दुर्व्यवहार का आरोप, फेसबुक पर पोस्ट लिख किया दर्द बयां

By भाषा | Updated: July 11, 2019 19:33 IST

Open in App

कोलकाता में ईएम बाईपास पर एक बंगाली अभिनेत्री के साथ ऐप आधारित एक कैब के चालक ने कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बंगाली धारावाहिकों की लोकप्रिय अदाकारा स्वास्तिका दत्ता ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि चालक ने बीच रास्ते में ही गाड़ी रोक दी और जब उन्होंने वाहन से नीचे उतरने से इनकार कर दिया, तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 8.30 बजे वीआईपी बाजार इलाके के पास एक रेस्तरां के सामने हुई। पुलिस ने बुधवार को तिलजला पुलिस स्टेशन में दत्ता द्वारा दर्ज एक शिकायत के आधार पर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसका शील भंग करने की कोशिश की।’’

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘मुझे पिक करने के बाद उस व्यक्ति ने बीच रास्ते में अचानक गाड़ी रोक दी और मुझे कार से नीचे उतरने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया, तो उसने अचानक कार को विपरीत दिशा में मोड़ दिया और मुझे अपने इलाके में ले गया और मुझे गाली देने लगा। वह कार से नीचे उतरा, उसने दरवाजा खोला और जबरन मुझे बाहर निकाला।

जब मैंने अपना सब्र खो दिया और मदद मांगने लगी, तो उसने मुझे धमकी दी और वहां अन्य लड़कों को बुलाया।’’ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!