लाइव न्यूज़ :

रैपर बादशाह और पत्नी जैस्मिन के बीच बिगड़े रिश्ते, जल्द ले सकते हैं तलाक

By अमित कुमार | Updated: November 29, 2020 09:41 IST

रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मिन जल्द ही तलाक ले सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के समय से ही बादशाह मुंबई में रह रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी जैस्मिन पंजाब में रह रही हैं। दोनों के बीच शायद दूरियां बढ़ी हुई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन और बादशाह जल्द तलाक ले सकते हैं।

बॉलीवुड में बनते-बिगड़ते रिश्तों के किस्से अक्सर सुनने को मिलते हैं। अब तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पत्नी से अलगाव के किस्से खूब सुनने को मिले। अब बादशाह की शादी खतरे में होने की खबरें आ रही हैं। मशहूर रैपर बादशाह की प्रोफेशनल लाइफ भले ही बेहतरीन चल रही है, मगर निजी जीवन में उथल-पुथल मची हुई है। 

खबरें आ रही हैं कि बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मिन की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन और बादशाह कुछ समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इन दोनों को लंबे समय से साथ नहीं देखा गया है। ऐसे में दोनों के चाहने वालों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मामले को लेकर बादशाह की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। 

बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के समय से ही बादशाह मुंबई में रह रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी जैस्मिन पंजाब में रह रही हैं। खबरों में यह भी दावा किया गया है कि उनका अलग रहना छोटी सी बात है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर कपल अपने हिस्से के उतार-चढ़ाव से गुजरता है। बता दें कि बादशाह और जैस्मिन ने साल 2012 में शादी की थी। 

11 जनवरी 2017 को जैस्मिन ने एक बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम दोनों ने जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह रखा। बादशाह ने 'सुल्तान', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'दबंग 3' जैसी फिल्मों में हिट गाने दिए हैं। कुछ दिनों पहले 'ससुराल गेंदा फूल' गाने की वजह से भी बादशाह सुर्खियों में थे।

टॅग्स :बादशाह (रैपर)बॉलीवुड सिंगरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?