लाइव न्यूज़ :

Badla Movie First Day Box Office Collection: लोगों के बीच बदला का चढ़ा बुखार, पहले दिन कर ली इतने करोड़ की कमाई

By मेघना वर्मा | Updated: March 9, 2019 13:02 IST

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू पिंक मूवी में भी साथ दिखाई दिए थे। मर्डर मिस्ट्री पर बनीं इस काहानी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.32 करोड़ रुपए कमाये थे।

Open in App

सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा 'बदला' 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। मूवी ने पहले ही दिन जमकर कमाई कर डाली है। पहले दिन 5.04 करोड़ रुपए की कमाई कर ली हैं। बता दें फिल्म रिलीज से पहले प्रडिक्ट किया जा रहा था कि बदला पहले दिन तीन से चार करोड़ रुपए कमा सकती हैं। मगर सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए बदला ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

पिंक फिल्म से भी ज्यादा की कमाई

बता दें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू पिंक मूवी में भी साथ दिखाई दिए थे। मर्डर मिस्ट्री पर बनीं इस कहानी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.32 करोड़ रुपए कमाये थे। वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म 102नॉट आउट ने पहले दिन मात्र 3.52 करोड़ की कमाई की थी। इन दोनों ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बदला ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। 

 

ये है फिल्म बदला की कहानी

फिल्म में अमिताभ बच्चन (बादल गुप्ता) नाम के वकील का रोल निभा रहे हैं। तापसी पन्नू (नैना सेठी) नाम की लड़की के रोल में हैं। नैना पर उसके दो्त के मर्डर का आरोप है। वह एक शादीशुदा लड़की होती है। मर्डर के बाद फिल्म में बादल की एंट्री होती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन वकील के रोल में हैं जबकि तापसी पन्नू उनकी क्लाइंट हैं। अमिताभ बच्चन फिल्म में ऐसे वकील का रोल निभा रहे हैं जो अपने काम को लेकर बहुत पक्का है और 40 साल में एक भी केस नहीं हारे हैं। वो अपने पास आए केस की हर पहलू से खुद जांच करते हैं। इस फिल्म की कहानी स्पेनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएंपो (द इंविजिबल गेस्ट) मतलब ऐसा मेहमान जो दिखाई नहीं देता पर आधारित है। 

दिखा भरपूर थ्रिलर

फिल्म बदला में जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस फैंस को मिलने वाला है। जो लास्ट सीन तक बांध तक रखेगा। कभी कभी आपको लगेगा कि बस यहीं कहानी का अंत हो गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ होगा हर बार कहानी मोड़ लेगी और फैंस को मनोरंजित करेगी। इतना कहा जा सकता है कि बदला भी कहानी दर्शकों का दिल जीत लेगी।

टॅग्स :बदला मूवीअमिताभ बच्चनतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?