लाइव न्यूज़ :

Baaghi 3 Box Office Collection Day 2: 'बागी 3' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन भी हुई जबरदस्त कमाई

By अमित कुमार | Updated: March 8, 2020 11:37 IST

Baaghi 3 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक दूसरे दिन 'बागी 3' ने 15.5 से 16 करोड़ रुपये की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'बागी 3' को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं।जबरदस्त एकक्शन, डांस और रोमांस से भरी इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

Baaghi 3 Box Office Collection Day 2:टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) ने पहले दिन जबरदस्त शुरुआत करते हुए 18 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन भी फिल्म मे उस प्रदर्शन को जारी रखते हुए लगभग 16 करोड़ की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक दूसरे दिन 'बागी 3' ने 15.5 से 16 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म मे शुरुआती दो दिनों में करीब 33 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही।

वहीं 'बागी' की दूसरी सीरीज ने पहले दिन 25 करोड़ का कलेक्शन किया था। 10 मार्च को होली है और इसका फायदा फिल्म को पहुंच सकता है। फिल्म आने वाले दिनों को अधिक कमाई कर सकती है।  वीकेंड पर भी फिल्म को अच्छे कलेक्शन की उम्मीद होगी। भारत में 400 और ओवरसीज में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'बागी 3' को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। जबरदस्त एकक्शन, डांस और रोमांस से भरी फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। 

दो भाइयों के प्यार की कहानी है 'बागी 3'

'बागी 3' दो भाइयों की कहानी है जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। रॉनी (टाइगर श्रॉफ) और विक्रम (रीतेश देशमुख) अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं। विक्रम जब भी किसी मुसीबत में होता है अपने भाई को याद करता है। जब विक्रम पुलिस ज्वाइन कर लेता है उसके बाद भी वह रॉनी की मदद लेता है। श्रद्धा यानी बबली टाइगर की गर्लफ्रेंड बनी हैं। फर्स्ट हाफ ठीक ठाक चलता है जिसमें शानदार एक्शन कॉमेडी सब मिलती है। सभी विक्रम सीरिया पहुंच जाता है जहां उसका किडनैप होता है। ऐसे में रॉनी अकेले सीरिया सबसे लड़ता है अपने भाई को बचाने के लिए।

टॅग्स :बागी 3बॉक्स ऑफिस कलेक्शनटाइगर श्रॉफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?