लाइव न्यूज़ :

भारत में धमाल मचाने के बाद चीन में रिलीज होगी ‘अंधाधुन’,‘पियानो प्लेयर’ होगा मूवी का नया नाम

By भाषा | Updated: March 12, 2019 11:25 IST

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘अंधाधुन’ चीन में रिलीज होने को तैयार है। ‘अंधाधुन’ वर्ष 2018 की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्म थी।

Open in App

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘अंधाधुन’ चीन में रिलीज होने को तैयार है। ‘अंधाधुन’ वर्ष 2018 की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्म थी।

चीन में यह फिल्म ‘पियानो प्लेयर’ के नाम से रिलीज होगी। चीन भारतीय मुख्यधारा की फिल्मों के लिये एक अहम बाजार के तौर पर उभर रहा है।

वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स निर्मित ‘अंधाधुन’ में तब्बू, आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे ने अभिनय किया है। यह पहली बार है जब राघवन की फिल्म चीन में रिलीज होने जा रही है।

राघवन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं बहुत रोमांचित हूं कि ‘अंधाधुन’ चीन में रिलीज हो रही है। 10 साल पहले जब मैं चीन गया था तब बीजिंग के एक कैफे में मैंने नसीर हुसैन की ‘कारवां’ बड़े पर्दे पर देखी थी। चीनी भाषा में डब की गयी इस फिल्म में गाने नहीं थे। मुझे बताया गया कि यह उस पीढ़ी के लोगों की पसंदीदा फिल्म है। अब मैं यह जानने को उत्सुक हूं कि मेरी संगीतमय थ्रिलर पर चीनी दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देंगे।

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस