लाइव न्यूज़ :

आमिर खान के भांजे इमरान खान के तलाक पर वाइफ अवंतिका की मां ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: May 23, 2019 08:07 IST

इमरान खान और अवंत‍िका ने 8 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने साल 2011 में फेरे लिए थे।

Open in App

जाने तू या जाने ना, देल्ली बेली और आई हेट लव स्टोरी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाले आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान इन दिनों अपना पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इमरान खान और उनकी वाइफ अवंतिका मलिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं खबर तो ये भी है कि अवंतिका इमरान का घर छोड़कर भी चली गई हैं। इसी बीच अवंतिका ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे का सरनेम हटा दिया है। 

इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। डीएनए की खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले से इमरान और अवंतिका के बीच आपसी रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसे में  इमरान खान और अवंतिका ने कुछ समय के लिए अलग होने का फैसला लिया है। यही कारण है कि इमरान का घर छोड़कर अवंतिका अपनी बेटी के साथ माता-पिता के घर रह रही हैं।

मगर अब इस बात पर अवंतिका की मां ने चुप्पी तोड़ दी है। अवंतिका की मां ने एक न्यूज पोर्टल को बयान दिया है कि ये सारी खबरें बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा- यह बात सही है कि दोनों के बीच मतभेद है और इसे जल्द ही सुलझा भी लिया जाएगा। मगर यह नहीं की दोनों तलाक ले रहे हैं।

फिलहाल से साफ नहीं हो पाया है कि वह कुछ दिनों के लिए घर छोड़कर आई हैं या फिर हमेशा के लिए आ गई हैं। कहा जा रहा है कि इमरान और अवंतिका के परिवार के सदस्य और दोस्त दोनों के रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान खान और अवंत‍िका ने 8 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों ने साल 2011 में फेरे लिए थे। इमरान की शादी में आमिर खान, किरण राव समेत बॉलीवुड के कई बड़े स‍ितारों ने श‍िरकत की थी। 

इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'डेली बेली', 'कट्टी बट्टी' और 'मटरू की बिजली का मंडोला' जैसी कई फिल्मों में देखा गया। अब इमरान एक लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। 

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?