बॉलीवुड की इस महान सिंगर ने बताई 100 रुपये की कीमत, कहा-हर नागरिक को पीएम फंट में देने चाहिए सौ....
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 7, 2020 02:41 PM2020-04-07T14:41:58+5:302020-04-07T14:41:58+5:30
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन समेत शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे नाम शामिल हैं।
कोरोना वायरस का कहर दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में भी ये वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में तेजी से इस वायरस से लोग संक्रमित हो रहे हैं। भारत में ये वायरस कम फैले इस लिए 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। साथ ही अब हर कोई पीएम केयर्स फंड में अपनी अपनी तरह से मदद कर रहे हैं। लोग पीएम केयर्स फंड में दान दे रहे हैं, जिससे गरीबों की मदद की जा सके। जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, खासकर उनकी।
लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे हैं। सेलेब्स जमकर पैसे दान कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन समेत शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे नाम शामिल हैं। इन्होंने डोनेशन तो दिया ही है, साथ ही लोगों से अपील की है कि वह भी आगे आकर गरीबों की मदद करें।
ऐसे में लता मंगेशकर की छोटी बहन और सिंगर आशा भोंसले ने भी लोगों की मदद की अपील की है। एएनआई से बात करते हुए सिंगर ने कहा है कि लोगों के केवल 100 रूपये ही मदद करनी चाहिए। पीएम केयर्स फंड में दान करने के लिए आगे आना चाहिए।
अगर देश के 130 करोड़ लोग ऐसा करेंगे तो कुल मिलाकर राशि 13,000 करोड़ हो जाएगी। इससे मदद में काफी सहायता मिलेगी। आशा ने इस तरह से बताया है कि सबके द्वारा दिया गया 100 रुपये भी कितना कीमती हो सकता है।
आशा जब छोटी थीं, तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर से हट कर अपनी अलग गायन शैली बनानी है। आशा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब गाने गाए हैं। आशा को उनकी सुरीली आवाज के लिए जाना जाता है।