लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, अदनान सामी ने कहा- बहुत दयालु आत्मा थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 14:02 IST

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज 12 बजकर 7 मिनट पर निधन हो गया। देशभर से लोग उनकी आत्मा की शांति और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण जेटली को सांस लेने में परेशानी के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था।हालात में सुधार न होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। एम्स ने इसकी घोषणा करते हुए एक संक्षिप्त बयान में कहा कि हम बड़े दुख के साथ अरुण जेटली के निधन की जानकारी दे रहे हैं। 

जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा था। इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर जेटली जेटली को ECMO, IABP सपॉर्ट पर रखा गया, ताकि वह सांस ले सकें। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जेटली को देखने देश के कई बड़े नेता पहुंचे थे। उनके निधन के बाद बॉलीवुड हस्तियों ने भी शोक जताया है..

अनिल कपूर ने लिखा कि पहली बार श्री अरुण जेटली से लगभग 20 साल पहले मिला था और तब से उनका प्रशंसक हूं। उनका निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम उन्हें याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

सिंगर मालिनी अवस्थी ने लिखा- एक और तेजस्वी व्यक्तित्व की असमय विदाई!अरुण जेटली जी की क्या वाक शक्ति थी, क्या हाजिरजवाबी! जेटली जी एवं सुषमा जी दोनों का निधन अपूर्णीय क्षति है। दोनों के व्यक्तित्व और वाक कौशल ने प्रबुद्धजनों से लेकर आमजन को विचारधारा से जोड़ा, राजनीति की ओर आकर्षित किया। दुःखद! ॐ शांति

तरन आदर्श ने लिखा है- देश ने एक महान नेता खोया..आप याद आओगे 

रितेश देशमुख ने लिखा- अरुण जेटली जी के निधन से गहरे सदमे में हूं..उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदना

सनी देओल ने लिखा- देश ने एक औऱ महान नेता खोया। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।

कोएना मित्रा ने लिखा- हमारे देश ने एक और महान नेता खोया। उनकी आत्मा को शांति..अदनान सामी का ट्वीटकरण जौहर का ट्वीट-निमरत कौर का ट्वीट-टिस्का चोपड़ा-गुल पनाग- आशा भोसले- लगा मंगेशकर- ईशा देओल-

 

टॅग्स :अरुण जेटलीअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस