'रामायण' में रणबीर कपूर के 'राम' का किरदार निभाए जाने पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "जितना मैं उनको जानता हूं वो बहुत..."

By अंजली चौहान | Published: March 13, 2024 10:43 AM2024-03-13T10:43:13+5:302024-03-13T10:46:39+5:30

अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर प्रतिक्रिया दी और एक्टर के बारे में खास बाते कही।

Arun Govil reacted on Ranbir Kapoor playing the character of Ram in Ramayana said As much as I know him he is very cultured kid | 'रामायण' में रणबीर कपूर के 'राम' का किरदार निभाए जाने पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "जितना मैं उनको जानता हूं वो बहुत..."

'रामायण' में रणबीर कपूर के 'राम' का किरदार निभाए जाने पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- "जितना मैं उनको जानता हूं वो बहुत..."

मुंबई: टेलीविजन जगत के ऐतिहासिक धारावाहिक शो रामानंद सागर की रामायण लोगों के दिलों में बसती है। आज भी इस धारावाहिक के किरदार लोगों के जहन में जिंदा है। रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को आज भी लोग राम के रूप में ही जानते हैं और वह घर-घर के चहेते हैं। भले ही सालों पहले बना रामायण शो अब बंद हो गया हो लेकिन आज भी रामायण कथा पर कई फिल्में और धारावाहिक बन रही हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया दी है। अरुण गोविल ने कहा, "रणबीर कपूर एक अच्छे अभिनेता हैं और वह अपना बेस्ट देंगे।"

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल से जब सवाल किया गया कि क्या रणबीर और आगामी रामायण त्रयी उनके प्रतिष्ठित दूरदर्शन शो की बराबरी कर पाएंगे, अरुण गोविल ने कहा, "वो हो सकता है या नहीं हो सकता है वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है किसी के बारे में लेकिन, जहां तक रणबीर का सवाल है, वह एक अच्छे अभिनेता हैं। वह एक पुरस्कार विजेता अभिनेता हैं।" 

अरुण गोविल ने कहा, "जितना जानता हूं मैं उनको, बहुत मेहनत से काम करते हैं वो, बहुत संस्कारी बच्चे हैं वो। उनके अंदर नैतिकता, संस्कार, संस्कृति है। मैंने देखा है कई बार उनको। मुझे पूरा यकीन है कि वह अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।”

रणबीर कपूर की रामायण के बारे में

जानकारी के अनुसार, रामायण को एक त्रयी के रूप में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। रणबीर कपूर के अलावा, इसमें कथित तौर पर साई पल्लवी, यश और सनी देओल क्रमशः सीता, रावण और हनुमान की भूमिका में होंगे।

Web Title: Arun Govil reacted on Ranbir Kapoor playing the character of Ram in Ramayana said As much as I know him he is very cultured kid

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे