लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' , फिल्म की कहानी को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने जताई कुछ यूं आपत्ति

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2019 11:44 IST

आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म पर ब्राह्मण समुदाय ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर में दिखाया गया है कि यह अपराध एक 'महंतजी के लड़के' द्वारा किया गया है।आयुष्मान कुराना स्टारर  आर्टिकल 15 का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है।

आयुष्मान कुराना स्टारर  आर्टिकल 15 का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित ये फिल्म रिलीज से पहले मुसीबतों में घिरती नजर आ रही है। ये फिल्म कथिततौर पर बदायूं दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले से प्रेरित है। 

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार 28 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी मोल ले ली है। आयुष्मान खुराना की इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ और उसके आसपास हुई है।

ब्राह्मणों को आपत्तिखबर के अनुसार ट्रेलर देखने के बाद फिल्म से ब्राह्मणों को आपत्ति हो गई है। समुदाय का आरोप है कि इसको तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्हें लगता है कि इससे समुदाय की बदनामी होगी। ट्रेलर में दिखाया गया था कि किस तरह से दो लड़कियों का रेप करके मर्डर कर दिया जाता है और एक पेड़ पर लटका दिया जाता है। जिसके बाद उनके परिवार को निशाना बनाया जाता है। फिल्म में दर्शाया गया है कि क्षेत्र में जातिगत समीकरण कितना हावी है। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह अपराध एक 'महंतजी के लड़के' द्वारा किया गया है। महंतजी को ब्राह्मण समुदाय के प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में दर्शाया गया है और इससे ब्राह्मण समुदाय नाराज हो गया है। फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस ऑफीसर के रोल में नजर आ रहे हैं।

क्या कहा है ब्राह्मण समुदाय

ब्राह्मण संगठन परशुराम सेना के सदस्य व एक युवा छात्र नेता कुशल तिवारी ने कहा है कि अगर फिल्म बदायूं की घटना पर आधारित है, तो आरोपियों को ब्राह्मणों के तौर पर दिखाने की आवश्यकता कहां थी? ये समुदाय को बदनाम करने की कोशिश है। पद्मावत रोकवा सकते हैं लेकिन ब्रह्माण के सम्मान के लिए नहीं लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "हम सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू कर रहे हैं और हम फिल्म निर्देशक अनुभव सिंह से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहे हैं। खैर देखना होगा कि आगे क्या होता है। 

टॅग्स :आयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसूरज बड़जात्या की फिल्म में प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीTahira Kashyap: सात साल बाद फिर से..., आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर से स्तन कैंसर, इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा

क्रिकेटT20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, खुशी से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई

बॉलीवुड चुस्की"यहां से शुरुआत हुई, सपने देखने का..", आयुष्मान खुराना ने वायरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस