टकली हो गईं आयुष्मान खुराना की ये एक्ट्रेस, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By मेघना वर्मा | Published: July 9, 2019 04:26 PM2019-07-09T16:26:20+5:302019-07-09T16:26:20+5:30

सयानी सेन गुप्ता एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज फोर मोर शॉर्ट्स में दिखाई दी थीं। वहीं रिसेंटली सयानी सेन गुप्ता आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 में दिखाई दी थीं। जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। 

article 15 actress sayani gupta bald look | टकली हो गईं आयुष्मान खुराना की ये एक्ट्रेस, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

टकली हो गईं आयुष्मान खुराना की ये एक्ट्रेस, सच्चाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप

आर्टिकल 15 में अपनी ओरिजन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली सयानी सेन गुप्ता छोटे रोल में भी अपनी छाप छोड़ जाती हैं। वहीं रिसेंटली सयानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो पूरी बाल्ड लुक में हैं। एक्ट्रेस के सक्सेसफुल करियर के चलते हुए अचानक से हुए उनके इस मेकओवर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। 

सयानी की ये फोटो चंद मिनटो में वायरल हो गई। सिर्फ फैन्स ही नहीं उनके जानने वाले इंडस्ट्री के बहुत से लोगों ने इसकी वजह भी पूछ डाली। की उन्होंने पूरा बाल क्यों छिलवा लिया। वो इस लुक में क्यों हैं। मगर सयानी ने अब फाइनली बता दिया है कि वो टकली क्यों हुई हैं। 

उनके नए प्रोजेक्ट के लिए है ये लुक

सयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ही बताया कि उनका ये लुक सिर्फ मेकअप से बनाया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने हेयरस्टाइल को निकाल दिया।' वहीं बाद में सयानी ने लिखा,'माफ करना इस हौसलाफजाई के लिए शुक्रिया। मुझे यकीन है एक दिन मैं ऐसा करूंगी। मगर ये महज एक ट्रांसिशन है। जिसे प्रशांत और प्रवीण ने किया है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सयानी सेन गुप्ता एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज फोर मोर शॉर्ट्स में दिखाई दी थीं। वहीं रिसेंटली सयानी सेन गुप्ता आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 में दिखाई दी थीं। जिसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। 

Web Title: article 15 actress sayani gupta bald look

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे